फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Girl student died after falling from tempo

Chitrakoot News: टेंपो से छात्रा की गिरकर मौत

Thu, 10 Aug 2023 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Girl student died after falling from tempo
चित्रकूट। स्कूल में लगा टेंपो अधिक छात्रों को बैठाकर घर छोड़ने जा रहा था। बैक करते समय एक छात्रा इससे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टराें नेे प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

पहाड़ी कस्बे के न्यू आदर्श विद्या ज्ञान मंदिर में बुधवार की दोपहर को स्कूल में लगा टेंपो बच्चों को बैठाकर घर जा रहा था। जैसे ही चालक ने टेंपो को बैक किया तो भैसौंधा निवासी राकेश की सात वर्षीय बेटी पलक वैन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन स्कूल के कर्मचारियों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पलक अपने नाना पथरामानी गांव निवासी राजबहादुर के घर रहकर पढ़ाई करती थी। वह कक्षा एक की छात्रा थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि टेंपो में लगभग 22 या 25 बच्चे बैठे थे। अधिक बच्चों को बैठाने की वजह से हादसा हुआ है। स्कूल प्रबंधन और चालक पर लापरवाही का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। प्रभारी थानाध्यक्ष शंभूनाथ मौर्य ने बताया कि अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed