फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Get the problems of the public solved, if the officers do not listen then protest

Chitrakoot News: जनता की समस्याओं का कराएं निदान, अधिकारी न सुनें तो करें आंदोलन

Sun, 08 Jun 2025 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Get the problems of the public solved, if the officers do not listen then protest
बैठक में बोलते कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर आदित्य स्वरूप पांडेय। - फोटो : सोशल मीडिया
चित्रकूट। सृजन अभियान के तहत रविवार को पहाड़ी ब्लाॅक के बरेठी गांव में कांग्रेस की बैठक हुई। ब्लाॅक के गांवों में संगठन को मजबूत बनाने और ब्लाॅक वार कमेठी गठित करने पर चर्चा की गई। जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए आंदोलन का भी आह्वान किया।
विज्ञापन

जिले के कोऑर्डिनेटर आदित्य स्वरूप पांडेय ने कहा संगठन को मजबूत करने के लिए जिले में हर न्याय पंचायत बैठक की जा रही है। नई कमेटी गठित कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। सभी वर्गों को संगठन से जोड़ जा रहे हैं। जनता की समस्याओं का निदान कराया जाए। यदि अधिकारी नहीं सुनते तो आंदोलन करें।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गो को जोड़ने का कार्य कर रही है। जिस देश में महंगाई बेरोजगारी चरम पर है। पीसीसी सदस्य रंजना बराती लाल पांडेय ने कहा हम सभी को एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है। कहा कौशांबी जिले में पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे ब्राह्मण परिवार के साथ मारपीट की है। अधिकारी निरंकुश हो गए हैं। गज्जू प्रसाद फौजी ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रपाल वर्मा कामता प्रसाद द्विवेदी, महेंद्र सिंह इंद्रजीत उपाध्याय दयाराम वर्मा श्याम सुंदर मोहन सिंह,विनय सिंह चौहान, शिवम सिंह चौहान दीपक सिंह नरेंद्र कुमार, अरुण गुप्ता व भोला नामदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed