{"_id":"617056733371a12bf92c27f4","slug":"get-the-damaged-roads-repaired-before-diwali-dm-chitrakoot-news-knp659380539","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने विरोध कर निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने विरोध कर निकाला जुलूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव की अगुवाई में न्यायालय परिसर से अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला। शाहजहांपुर के मृतक अधिवक्ता के परिवार को 50 लाख की मदद व एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की। मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष जगत नारायण पांडेय व सचिव मान सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आए दिन अधिवक्ताओं का उत्पीड़न एवं हत्याएं हो रही हैं। अभी हाल में जनपद शाहजहांपुर कोर्ट परिसर में भूपेंद्र सिंह एडवोकेट को गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिससे अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के निर्देशन पर बुधवार को जिला बार एसोसिएशन की बैठक हुई। कचहरी परिसर शाहजहांपुर में पुलिस द्वारा की गई लापरवाही व उपेक्षापूर्ण कृत्यों की निंदा की गई। अपेक्षा की गई कि घटना की जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई हो। मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। साथ ही अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को असलहा लेकर कचहरी परिसर में प्रवेश पर रोक लगे। इस अवसर पर एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।