फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Get the benefits of government schemes to the eligible

सरकारी योजनाओं को पात्रों को दिलायें लाभ

Wed, 16 Jun 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Get the benefits of government schemes to the eligible
सरैंया (चित्रकूट)। विकास खंड रामनगर परिसर में मनरेगा की मजदूरी न मिलने पर ग्राम पंचायत बरिया व लौरी गांव के आधा सैकड़ा मजदूरों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ब्लाक कार्यालय में घुसकर हंगामेे की कोशिश की। इसी बीच मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला पहुंचे और बीडीओ को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली। जिला विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बुधवार को पंचायतों से आए ग्रामीणों ने बताया कि मनरेगा में वह सब कई महीनों से काम कर रहे हैं जिसका आज तक पैसा नहीं मिला। गांव का पंचायत मित्र मजदूरों के जॉब कार्ड अपने पास रखे हैं। पूछने पर गाली-गलौज व धमकी देता है। प्रधान के पति मुन्ना सिंह का आरोप लगाया कि ब्लाक रामनगर में मनरेगा कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है यहां पंचायतमित्र व रोजगार सेवकों द्वारा मजदूरों का शोषण कर लाखों का गबन किया जा रहा है। लौरी में मनरेगा कार्य में सही काम न होने पर पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला भी किया गया जिसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। विधायक ने ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर कर्मचारी अधिकारियों को जनता की समस्या सुनने के निर्देश दिए। मजदूरों से अभद्रता करने वालो के खिलाफ क ानूनी कार्रवाई को कहा। इसी मामले में जिला विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को दो दिन के भीतर उक्त प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed