{"_id":"620bf39596789223524b5ab3","slug":"get-more-cases-settled-in-lok-adalat-chitrakoot-news-knp680831738","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत में अधिक वाद निस्तारित कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत में अधिक वाद निस्तारित कराएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट । अपर जनपद न्यायाधीश दीप नारायण तिवारी ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद निस्तारित करने के निर्देश दिए।
न्यायाधीश ने बताया कि 12 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इसमें लघु प्रकृति के फौजदारी वाद, एनआई एक्ट की धारा 138, भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, वैवाहिक व पारिवारिक वाद, दीवानी वाद, मोटर दुर्घटना एवं प्रतिकर वाद, विद्युत अधिनियम से संबंधित वाद, श्रम वाद एवं भूमि अध्याप्ति वाद, राजस्व वाद आदि आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराए जाएंगे।
बैठक में विदुषी मेहा सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजबहादुर एडीशनल एडीएम, आशुतोष सिंह एलडीएम, एसके तिवारी आदि मौजूद रहे।
उधर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विदुषी मेहा ने बाल संप्रेक्षण गृह में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इसमें उन्होंने अधीक्षक वीर सिंह से कहा कि बाल अपचारियों को अधिवक्ता उपलब्ध कराने के लिए पत्राचार किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने बाल अपचारियों के रहनसहन व खानपान आदि की जानकारी भी ली। अधीक्षक ने बताया कि सभी को कोरोना से बचाव का टीका लगवाया जा चुका है। समय-समय पर डॉक्टर स्वास्थ्य परीक्षण भी करते हैं।