फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Get industries established at ground level by October

Chitrakoot News: अक्टूबर तक ग्राउंड स्तर पर स्थापित कराएं उद्योग

Fri, 11 Aug 2023 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Get industries established at ground level by October
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में एमओयू क्रियान्वयन इकाई एवं डिस्ट्रिक्ट एक्सपोर्ट प्रमोशन कमेटी की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। पशु विभाग की सही जानकारी न देने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर सूची बनाएं कि कितने उद्यमी उद्योग स्थापित कर रहे हैं और अगर वह नहीं करना चाहते तो उनको हटाकर दूसरे नए उद्यमियों से एमओयू हस्ताक्षर कराकर प्रत्येक दशा में अक्टूबर तक ग्राउंड स्तर पर उद्योग स्थापित करने का कार्य किया जाए।
विज्ञापन


डीएम ने दुग्ध विकास अधिकारी से कहा कि जो इकाई स्थापना के लिए जीबीसी नहीं हुई है उसके लिए पत्राचार करें। परियोजना अधिकारी नेडा से कहा कि बायो सीएनजी व पेट्रोल पंप के स्थापना के लिए जो आवेदन पत्र लंबित है उनका निस्तारण कराएं। अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक तुलसीराम को निर्देश दिए की उद्यमियों के उद्योग स्थापित करने के लिए ऋण आवेदन पत्र बैंकों में लंबित पड़े हैं। उननकी समीक्षा कर जरूरतमंदों को ऋण दिलायें। उप निदेशक कृषि से कहा कि कृषि में जो किसान मिलेट्स, अरहर की दाल आदि का उत्पादन कर रहे हैं इसका लाभ वार्ता कर दिलाया जाए।
विज्ञापन


क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी से कहा कि विदेशी पर्यटकों के लिए पॉलिसी बनाया जाए जो दिशा निर्देश है उसको उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र से लेकर कार्य करें। आगरा, मथुरा व प्रयागराज में जो विदेशी पर्यटक आ रहे हैं तो जो टूर चला रहे हैं उनसे संपर्क कर चित्रकूट में भी लाया जाए। स्थानीय स्तर पर होटल मालिकों के साथ बैठक करे। पुलिस पर्यटन सहित अन्य विभागों को भी शामिल किया जाए। इस दौरान संयुक्त निदेशक विदेश व्यापार अमित कुमार ने विभिन्न बिंदुओं के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से संबंधित अधिकारियों तथा उद्यमियों को जानकारी दी। बैठक में सीडीओ अमृतपाल कौर, सीएमओ डॉ भूपेश द्विवेदी, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, परियोजना अधिकारी नेडा एसके श्रीवास्तव, जिला खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह, जिला उद्यान अधिकारी प्रतिभा पांडेय, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र एसके केसरवानी सहित संबंधित अधिकारी, उद्यमी महेश प्रसाद जायसवाल, फूलचंद कुशवाहा, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed