फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Gave 15 thousand rupees in the name of gambling, demanding 60 thousand rupees

Chitrakoot News: जुआ के नाम पर दिए 15 हजार, मांग रहा 60 हजार रुपये

Sat, 29 Nov 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 29 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Gave 15 thousand rupees in the name of gambling, demanding 60 thousand rupees
चित्रकूट। सदर कोतवाली के छिपटहरी तरौंहा में जुआ खिलाने के नाम पर दिए 15 हजार के बदले अब 60 हजार रुपये की मांग की जा रही है। इतने रुपये न देने की बात कहने पर धमकी दी जा रही है। साथ पुलिस पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। छिपटहरी तरौंहा निवासी सुनीता देवी ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि एक साल पड़ोसी ने उसके बेटे को 15 हजार रुपये जुआ खेलने के लिए उधार दिया था। अब पड़ोसी 15 के बजाय 60 हजार रुपये की मांग कर रहा है। उसका बेटा दूसरे राज्य मजदूरी करने चला गया है। उसने पुलिस से शिकायत की है, जिस पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ एक बार कार्रवाई भी कर चुकी है। महिला ने बताया कि बृहस्पतिवार को दो सिपाही उसके घर पहुंचे और पड़ोसी के 60 हजार रुपये देने की बात कहते हुए अनावश्यक रूप से प्रताड़ित करने लगे। रुपये न देने पर जेल भेजने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed