फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Gauri gang member asked for extortion from advocate

गौरी गैंग का सदस्य बता अधिवक्ता से मांगी रंगदारी

Tue, 16 Nov 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Gauri gang member asked for extortion from advocate
चित्रकूट। कुख्यात दस्यु साढ़े पांच लाख का इनामी गौरी यादव के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद बचे खुचे गैंग के सदस्यों ने अधिवक्ता के घर पहुंच कर रंगदारी मेें दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। एक सप्ताह के अंदर रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दे गए हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली अंतर्गत ग्राम रानीपुर भट्ट निवासी अधिवक्ता पुरुषोत्तम यादव ने पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में बताया कि सोमवार की शाम निमंत्रण पर गया था। घर में पत्नी व बच्चे थे। लौट कर घर आया तो पत्नी ने बताया कि चार-पांच व्यक्ति असलहे लेकर आए। जिनमें दो युवकों को वह जानती भी है। अधिवक्ता के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकाया कि गौरी गैंग के सदस्य हैं। एक सप्ताह के अंदर दो लाख रुपये दो। अन्यथा की दशा में जान से मार देंगे। अधिवक्ता ने आरोपियों के विरुद्ध घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जान माल की सुरक्षा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed