फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Garima and Saket took the longest jump

Chitrakoot News: गरिमा और साकेत ने लगाई सबसे लंबी छलांग

Tue, 26 Nov 2024 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Garima and Saket took the longest jump
चित्रकूट। युवा कल्याण विभाग मानिकपुर की ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता हुई। बैडमिंटन, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल में मड़ैयन, भौंरी, ऐंचवारा का दबदबा रहा। लंंबी कूद में गरिमा, साकेत, रंजना और रंजीता ने अपने-अपने वर्ग में बाजी मारी।
विज्ञापन

कृषक इंटर कॉलेज भौंरी में प्रधानाचार्य रुद्र नारायण पांडेय ने खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। उन्होंने बच्चों को जोश और लगन से खेल भावना से प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अखंड प्रताप यादव व प्रधानाचार्य ने 100 मीटर सब जूनियर बालिका वर्ग दौड़ को हरी झंडी दिखाई। लंबीकूद में गरिमा, जूनियर में साकेत, सब जूनियर में रंजना और सीनियर में रंजीता प्रथम स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो सीनियर में कमलेश, जूनियर में सुरेंद्र, सब जूनियर में अंकित प्रथम रहे। गोला फेंक सीनियर में कमलेश, जूनियर में सुरेंद्र, सब जूनियर में अंकित कुमार अव्वल रहे।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ जूनियर में अनुराग पाल, बालिका वर्ग जूनियर में जया, सीनियर में गिरिजेश ने प्रथम स्थान हासिल किया। 100 मीटर में जूनियर में गरिमा, सीनियर में रामधारी, सीनियर बालिका में गुड़िया, सब जूनियर में करुणा प्रथम स्थान पर आए। 200 मीटर जूनियर में जितेंद्र, बाकिला जूनियर में जया प्रथम रहे। लंबीकूद में अनुराग पाल, अजय, ललित प्रथम आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को पुरस्कार और मेडल दिए गए। निर्णायकों में जिला खेल सचिव अवधेश सिंह , क्रीड़ा प्रभारी अमृतलाल, श्यामसुंदर यादव, श्रीकेशन, विनोद सिंह, चंद्रभान, युवक मंगल दल अध्यक्ष भौंरी कमलेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed