फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Gangsters on five accused including MLA Abbas Ansari, police raid on two helpers, team returned empty handed

UP: विधायक अब्बास अंसारी समेत पांच आरोपियों पर गैंगेस्टर, दो मददगारों पर पुलिस का छापा...खाली हाथ लौटी टीम

Tue, 30 Jan 2024 02:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Jan 2024 02:16 AM IST
सार

Chitrakoot News: दस फरवरी 2023 को डीएम अभिषेक आनंद व तत्कालीन एसपी वृंदा शुक्ला ने मुखबिर की सूचना पर जिला जेल में छापा डाला था। जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक पुत्र अब्बास अंसारी व उसकी पत्नी निखत बानो को गैर कानूनी तरीके से एक जेल अधिकारी के कक्ष में मिलते पकड़ा था।

विज्ञापन
Gangsters on five accused including MLA Abbas Ansari, police raid on two helpers, team returned empty handed
मुख्तार अंसारी, अब्बास अंसारी और निखत बानो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिला जेल में गैर कानूनी तरीके से पत्नी से मिलने के मामले में माफिया मुख्तार अंसारी के पुत्र विधायक अब्बास अंसारी समेत पांच आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है। इसमें विधायक की पत्नी निखत के वाहन चालक, चित्रकूट के सपा नेता व कैंटीन के सप्लायर भी शामिल हैं।

विज्ञापन

इसी कार्रवाई को लेकर लखनऊ व चित्रकूट की पुलिस टीम स्थानीय दो मददगार के आवास पर छापा डाला, लेकिन दोनों नहीं मिले। इस पर टीम खाली हाथ लौटी। सोमवार को एसपी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि जेल प्रकरण मामले के दर्ज मुकदमे में विधायक समेत पांच आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई हुई।

विज्ञापन

 

इनमें बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के पुत्र विधायक अब्बास अंसारी, उसकी पत्नी निखत के वाहन चालक नियाज, सहयोगी शहबाज आलम के अलावा चित्रकूट निवासी सपा नेता फराज खान व कैंटीन के सप्लायर नवनीत सचान पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

सपा नेता व कैंटीन के सप्लायर को पकड़ने गई थी टीम
पहले से दर्ज मुकदमों की धाराओं में गैंगेस्टर की धार बढ़ाई गई है। इसी मामले में सोमवार को लखनऊ, चित्रकूट की पुलिस के साथ एसओजी टीम ने छापेमारी कर सपा नेता व कैंटीन के सप्लायर को पकड़ने गई थी। उधर शहर के पुरानी बाजार में सपा नेता फराज खान के आवास पर पुलिस टीम पहुंची।

विज्ञापन

एक साल पूर्व का मामला फिर सुर्खियों में आया
दुकान व घर में किसी पुरूष सदस्य के न मिलने पर पुलिस ने शक के आधार पर दुकान के दरवाजे का ताला खुलवा कर जांच की, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इसी प्रकार पुलिस ने जेल कैंटीन के पूर्व सप्लायर नवनीत के आवास पर भी पहुंची, लेकिन वहां भी कोई नहीं मिला। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद लगभग एक साल पूर्व का मामला फिर सुर्खियों में आ गया है।

यह था मामला
दस फरवरी 2023 को डीएम अभिषेक आनंद व तत्कालीन एसपी वृंदा शुक्ला ने मुखबिर की सूचना पर जिला जेल में छापा डाला था। जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक पुत्र अब्बास अंसारी व उसकी पत्नी निखत बानो को गैर कानूनी तरीके से एक जेल अधिकारी के कक्ष में मिलते पकड़ा था। इसके बाद निखत व उसके वाहन चालक को भी जेल भेजा गया था।

निखत बानो की भी जमानत हो चुकी है
इसी मामले में जांच के दौरान पता चला था कि सपा नेता फराज खान व कैंटीन में सामग्री सप्लायर नवनीत का जेल में अधिकारियों व विधायक से उसकी पत्नी को मिलाने व महंगे गिफ्ट दिलाने में सहयोग रहा है। इसी आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लखनऊ जेल भेजा गया था। हाल ही में दोनों जमानत पर रिहा हैं। निखत बानो की भी जमानत हो चुकी है।

कुल 11 लोगों के खिलाफ दर्ज है रिपोर्ट
इस मामले में कुल 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। इस घटना के बाद चित्रकूट जेल से विधायक अब्बास अंसारी को कासगंज जेल भेज दिया गया था। इसी मामले में जेल अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर, वार्डर को भी मंहगे गिफ्ट लेने, नगदी लेने व नियमों के विरू द्ध कार्य करने के आरोप में लखनऊ जेल भेजा गया था। पूरे मामले की सुनवाई लखनऊ कोर्ट से हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed