{"_id":"69e289638624d56cd000057a","slug":"gang-rape-victim-commits-suicide-sp-congress-meet-family-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-129857-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: गैंगरेप पीड़िता की खुदकुशी, सपा-कांग्रेस ने परिजनों से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: गैंगरेप पीड़िता की खुदकुशी, सपा-कांग्रेस ने परिजनों से की मुलाकात
Sat, 18 Apr 2026 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। एक गांव में गैंगरेप के बाद दलित किशोरी की खुदकुशी के मामले में शुक्रवार को सपा और कांग्रेस के पदाधिकारी पीड़ित परिजनों से मिले। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त कर न्याय की मांग की।
होली पर्व चार मार्च को तीन किशोरों ने किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया था। लोक लज्जा से प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई, पर बेटी तनाव में थी। मंगलवार शाम उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो बाल अपचारियों को पकड़ा है, एक फरार है। सदर विधायक अनिल प्रधान ने पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपये दिए। उन्होंने पुलिस को तीन दिन में फरार आरोपी को पकड़ने की चेतावनी दी, सोमवार को थाना घेराव की बात कही। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने भाजपा शासन में अपराध बढ़ने का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच मांगी।