फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Misdeed with  minor girl in Chitrakoot, two youths took her hostage and did this evil act, report registered

Chitrakoot: नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो युवकों ने बंधक बनाकर किया कुकृत्य, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 12 Nov 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sun, 12 Nov 2023 12:24 AM IST
सार

Chitrakoot News: शुक्रवार की शाम को उसकी पुत्री लौटी, तो उसके एक हाथ में रस्सी बंधी थी। पूछताछ में पुत्री ने बताया कि दो युवक उसे पकड़कर सुनसान स्थान पर ले गए थे। उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Misdeed with  minor girl in Chitrakoot, two youths took her hostage and did this evil act, report registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चित्रकूट जिले में कामदगिरी परिक्रमा मार्ग चित्रकूट (मप्र) में भिक्षा मांग कर परिवार का भरण पोषण करने वाली नाबालिग के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

विज्ञापन

नयागांव चित्रकूट मप्र क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग पर 15 साल से भिक्षा मांग कर जीवन यापन करने वाली दिव्यांग महिला ने बताया कि पति के निधन के बाद से वह दो बेटियों के साथ यहीं रहती है। श्रद्धालुओं से मिलने वाली भिक्षा से ही सभी का भरण पोषण होता है। गुरुवार की शाम को उसकी बडी पुत्री (13 वर्ष) अचानक गायब हो गई।
विज्ञापन

कई जगह वह पुत्री की तलाश करती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की शाम को उसकी पुत्री लौटी, तो उसके एक हाथ में रस्सी बंधी थी। पूछताछ में पुत्री ने बताया कि दो युवक उसे पकड़कर सुनसान स्थान पर ले गए थे। उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। उसके दोनों हाथ बांध दिए थे और धमकी दी थी कि किसी को बताया कि जान से मार देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी बोले- जल्द ही दोनों को पकड़ा जाएगा
इसके बाद वह वहां से किसी तरह भागी तो रास्ता भटक गई। शाम को मां के पास पहुंची और पूरी बात बताई। थाना प्रभारी पंकज शुक्ला मौके पर पहुंचे और पूरी जानकारी के बाद शनिवार की सुबह किशोरी के बयान लिए गए। इसके बाद कामतन मोहल्ला निवासी दो युवक राकेश व राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही दोनों को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed