फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Gandhi and Shastri Jayanti celebrated with pomp in the district

जिले में धूमधाम से गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई

Sat, 02 Oct 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Gandhi and Shastri Jayanti celebrated with pomp in the district
गांधी जयंती पर शिवरामपुर में स्वच्छता अभियान के तहत सड़क पर सफाई करते युवक। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिले में धूमधाम से मनाई गई। जिले के स्कूल, कालेजों, सरकारी क ार्यालयों में कार्यक्रम हुए। स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई। छात्रवृत्ति स्वीकृत प्रमाणपत्र का वितरण भी किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों, पहाड़ी, बरगढ़, मऊ, राजापुर, भरतकूप, शिवरामपुर, मानिकपुर क्षेत्र में भी जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

चित्रकूट इंटर कालेज के सभागार में पूर्व दशम दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत बन अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार ने प्रमाणपत्र का वितरण किया। इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद सिंह भदौरिया ने योजना की जानकारी दी। इस मौके पर डीडीओ आर के त्रिपाठी, डीआईओएस बलिराज राम, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्याम सुंदर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य, प्रधानाचार्य डा. रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे। पहाड़ी विकास खंड के चकजाफर गांव स्थित प्राइमरी स्कूल में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा का मार्ग दिया है। डीएम ने स्मार्ट क्लास का फीता काटकर शुरूआत किया। इस मौके पर बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने भी विचार रखे। बीईओ एनपी सिंह, रामनगर मिथलेश कुमार, मऊ नीरज कुमार श्रीवास्तव सहित ग्राम प्रधान नीरज चिरौजी आदि मौजूद रही। नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जन जागरुकता स्वच्छता रैली को डीएम शुभ्रांत शुक्ला, चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

रेलवे विभाग ने स्टेशन परिसर सहित जीआरपी, आरपीएफ के परिसरों में सफाई की गई। यात्रियों को स्टेशन सहित ट्रेन में सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर स्टेशन प्रबंधक आर सी यादव, जीआरपी थाना प्रभारी सीबी यादव सहित हरिशंकर गुप्ता, पप्पू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रामायण मेला मैदान से सीतापुर चिकित्सालय तक फिट इंडिया फ्रीडम रन को जन शिक्षण संस्थान के निदेशक रमाशंकर त्रिपाठी व संयोजक नेहरू युवा केंद्र सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पप्पू भाई, सूरज तिवारी, प्रभाकर मिश्रा, अजय पांडेय, सुघर सिंह, गनेश, राजू कुशवाहा सहित समाजसेवी व छात्र, छात्राएं मौजूद रहे।
मंदाकिनी नदी में चलाया सफाई अभियान
चित्रकूट। भाजपा ने स्वच्छता अभियान तिरंगा यात्रा सहित पौधरोपण किया गया। मंदाकिनी नदी मेें सफाई अभियान चलाया। राज्यमंत्री चंदिक्रा प्रसाद उपाध्याय, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, श्माम गुप्ता, शैलेंद्र सोनी, आदि मौजूद रहे। शिवरामपुर क्षेत्र में क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष देवकीनंद पांडेय, प्रेमलाल बाल्मिीकि, रामकिशोर, श्रवण कुमार पटेल, रतन लाल, फूलचंद्र जायसवाल दया राम व राहुल बेलोहा आदि मौजूद रहे। बरगढ़ क्षेत्र में भी कार्यक्रम हुआ। जिसमें भाजपा नेता श्याम नारायण शुक्ला, पुष्पेंद्र द्विवेदी, पप्पू पाल हर्ष मिश्रा व रमेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
गोष्ठी का आयोजन
चित्रकूट। कांग्रेस पार्टी ने जिला कार्यालय में महात्मा गांधी की जंयती गोष्ठी कर मनाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, रंजना पांडेय, यमुना प्रसाद, अवधेश करवरिया, डा राकेश वर्मा, अनिल गुप्ता, विजय मणि त्रिपाठी, संपत पाल, विनय पाल, चुनबाद ओम प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
महात्मा गांधी के विचारों को अपनाने पर जोर
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी ने जिला कार्यालय में गोष्ठी कर महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर में माल्यार्पण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव, विधायक वीर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिव शंकर यादव, सत्यनारायण पटेल, गुलाब खा व फराज आदि मौजूद रहे।
व्यापारियों ने मनाई जयंती
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने भी महात्मा गंाधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। जिसमेें इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, मंडल उपाध्यक्ष पकंज अग्रवाल , जिलाध्यक्ष ओम केसरवानी, गल्ला व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, जिला महामंत्री गुलाब गुप्ता, सहित शैलेंद्र मलय, प्रकाश, नीरज, राहुल, मानस, अजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
एनसीसी कैडेटों ने साइकिल रैली के माध्यम से दिया शांति का संदेश
चित्रकूट। देशभक्त की भावना जागृत करने व विभिन्न कानूनों की जानकारी के उद्देश्य से गांधी जयंती के अवसर पर विशेष रैली निकाली। रैली के माध्यम से समाज में शांति, एकता, भाईचारे का संदेश प्रसारित किया गया। साइकिल रैली को जिला जज रवीन्द्रनाथ दुबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीजेएम नेहा सिंह के नेतृत्व में साइकिल रैली ने शहर में भ्रमण कर जागरुक किया। इस दौरान प्रधानाचार्य डा. रणवीर सिंह चौहान, एनसीसी अधिकारी ऋषि कुमार शुक्ला, सुनील शुक्ला, शिक्षक शंकर प्रसाद यादव, जिला कचहरी के गोविंद बाबू, सीनियर कैडेट कौशल सोनी, अली हसन, अमन द्विवेदी, शिवा सिंह, संदीप त्रिपाठी, शक्ति सिंह, सत्यम सिंह, अमित जायसवाल, जलसेन सिंह, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।

प्र

Gandhi and Shastri Jayanti celebrated with pomp in the district

Gandhi and Shastri Jayanti celebrated with pomp in the district- फोटो : CHITRAKOOT

 शहर के स्टेशन रोड़ पर व्यापारियों ने गांधी जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। संवाद

शहर के स्टेशन रोड़ पर व्यापारियों ने गांधी जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed