{"_id":"60cf77188ebc3e2cd300470a","slug":"gahur-dabhaura-connectivity-road-in-bad-condition-difficult-to-get-chitrakoot-news-knp635407412","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाहुर- डभौरा संपर्क मार्ग बदहाल, निकलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाहुर- डभौरा संपर्क मार्ग बदहाल, निकलना मुश्किल
विज्ञापन
Gahur - Dabhaura connectivity road in bad condition, difficult to get
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरगढ़ (चित्रकूट)। गाहुर-डभौरा संपर्क मार्ग चार साल से बदहाल है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढों से निकलना मुश्किल है। बारिश में हालात और खराब हैं। चार साल भी मरम्मत न होने से स्थानीय लोगों में रोष है।
बरगढ़ कस्बे के राजकुमार शुक्ला, पप्पू, उमाकांत शुक्ला, चुन्नू, साकेत बिहारी, अशोक कुमार, चुन्नू, नीरज कुमार व बब्बू आदि ने बताया कि इस पांच किमी लंबे मार्ग में कई जगह गड्ढे हैं। कई बार प्रदेश के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला, मऊ एसडीएम नवदीप शुक्ला से लेकर जिला पंचायत सदस्य व ब्लाक प्रमुख को ज्ञापन दे चुके हैं। लेकिन कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
रेलवे ओवरब्रिज में गड्ढे
चित्रकूट। रेलवे ओवरब्रिज पर कई गड्ढे हो चुके हैं। किसी मंत्री को निकालने के समय मिट्टी व सीमेंट भर दी जाती है। यहां भी अधिकारी किसी बडे़ हादसे का इंतजार कर रहे हैं। सपा के जिलाध्यक्ष अनुज यादव व कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा कि खाऊ कमाऊ नीति के चलते ही ओवरब्रिज के गड्ढे तक नहीं भराए जा रहे हैं।