फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Freshly elevated, Sara is where our

हौसले गर हो बुलंद तो सारा जहां हमारा

Thu, 02 Jan 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Freshly elevated, Sara is where our
फोटो- 9- दृष्टि संस्था के विद्यालय में प्रार्थना के समय मौजूद छात्राएं - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। शहर में नेत्रहीनों के विकास के लिए खुली दृष्टि सामाजिक संस्थान में कई प्रकल्पों के मध्यम कार्य किया जा रहा है। जिसमें दृष्टि नेत्रहीन बालिका विद्यालय में छात्राओें को पढ़ाया जाता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लुई ब्रेल जयंती समारोह का आयोजन 3 और 4 जनवरी को होने जा रहा है। जिसकी तैयारियां की जा रहीं है।
विज्ञापन

दृष्टि बाधित शंकर लाल गुप्ता दूर संचार विभाग में नौकरी करते रहे। इसक े बाद भी वह दृष्टिहीनों के लिए 1995 में दृष्टि संस्था नाम से एक संस्था बनाई। जिसमेें एक सैकड़ा से अधिक दृष्टिहीन छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं। यह संस्था राष्ट्रीय स्तर पर दृष्टिबाधितों की मानक संस्था ऑल इंडिया कन्फडेरशन ऑफ द ब्लाइड से संबद्ध है। अच्छा कार्य करने के लिए संस्था को कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। संस्था में विद्यालय के साथ ही कंप्यूटर ट्रेनिंग प्रोग्राम, व्यवसायिक प्रशिक्षण, होम मैनेजमेंट कोर्स, एडवोकेशी सेल, सहित ब्रेल बैंक आदि की व्यवस्था हैं।
विज्ञापन

13वां लुई ब्रेल महोत्सव आज
चित्रकूट। मुख्यालय स्थित सामाजिक संस्था दृष्टि में गुरुवार को संस्था के महासचिव शंकरलाल गुप्त ने बताया कि विगत 12 वर्षों से संस्थान में लुई ब्रेल महोत्सव मना रहा है। इसी क्रम में तीन व चार जनवरी को समारोह आयोजित किया जाएगा। बताया कि संस्था के स्थापना का 25वां वर्ष है। 13वें लुई ब्रेल महोत्सव विशेष होगा। जयपुर, प्रयागराज, रायपुर, ग्वालियर, कानपुर, वाराणसी, सारनाथ, लखनऊ, जबलपुर तथा कर्वी की टीमें प्रतिभाग करेंगी। जिनके बीच 12 प्रकार की बौद्धिक प्रतियोगितायें होगी। अंतंर्राष्ट्रीय ब्रेल डे चार जनवरी को चार दृष्टिबाधितों के रोल मॉडल दिव्यांगों को संस्था द्वारा लुई ब्रेल सम्मान प्रदान किया जाएगा। नगर के तीन सम्मानित एवं संस्था के सहयोगियों को संस्था मानक सदस्यता देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल चुके कई पुरस्कार
चित्रकूट। दृष्टि संस्था को प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार मिल चुके हैं। संस्था के महासचिव शंकर लाल गुप्ता को भी कई बार बडे मंचों पर सम्मानित किया गया है। सन 2008 में संस्था को दृष्टिबाधित बालिकाओं को शिक्षित करने पर राज्यस्तरीय पुरस्कार मिला है। महासचिव शंकर लाल को 2016 में इस क्षेत्र में बेहतर योगदान पर पुरस्कार मिला। 2016 में लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने संतईश्वर पुरस्कार दिया। इस सन में कानपुर में आरोग्यभारती ने सेवा रत्न पुरस्कार इस संस्था को दिया है। इसके अलावा बुंदेलखंड स्तर पर इस संस्था व संचालक को कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed