फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Freezing winds continued with drizzle

बूंदाबांदी के साथ चलती रहीं सर्द हवाएं

Wed, 01 Jan 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Freezing winds continued with drizzle
चित्रकूट। जिले के शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार बूंदाबांदी के साथ हवा ने ठंड बढ़ा दी हैं। आकाश में बदली छायी हुई हैं। जिससे ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हालांकि हल्की बारिश होने से रबी की फसल के लिए नुकसान नहीं बताया जा रहा है। जिले में दोपहर कुछ देर धूप निकली लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली। ठंड से एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। बुधवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। ठंडी हवाएं चलने से जनजीवन अस्तव्यस्त हैं। घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। जिले का अधिकतम तापमान 15 व न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रहा। ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों सहित हीटर व पानी गर्म करने के उपकरण की मांग बढ़ती ही जा रही है। जिससे गर्म कपडे़ बेचने वाली दुकानों में भीड़ लगी रहती है। कई दुकानों में तो माल भी खत्म हो गया है।
विज्ञापन

बारिश से मसूर की फसल का होगा नुकसान
चित्रकूट। बुधवार हल्की बूंदाबांदी होने पर कृषि विशेषज्ञ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हल्की बारिश होने से फसलों का नुकसान नहीं होगा। बारिश होने से खेतों में नमी आ जाएगी। जिससे पाला नहीं पड़ेगा। यदि इस समय अधिक बारिश हो गई तो सरसों के फूल झड़ सकते है। इसके साथ ही मसूर की फसल को भी नुकसान होगा।
विज्ञापन

सब्जी विक्र्रेता को लगी ठंड, मौत
चित्रकूट। शहर के नावघाट निवासी सब्जी विक्रेता शंकर निषाद (45) पुत्र अंगू उर्फ चप्पू बुधवार की सुबह प्रतिदिन की तरह सब्जी मंडी से सब्जी खरीदकर अपनी ठेलिया से बेच रहा था। उसके मौसी के लड़के रामस्वरूप ने बताया कि पुरानी बाजार की एक गली में अचानक शंकर को चक्कर आ गया और वह गिरकर बेहोश हो गया। सूचना मिलते ही उसे परिजन जिला अस्पताल लाए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने दावा किया कि ठंड लगने से मौत हुई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। मृतक की पत्नी सुशीला देवी व दो पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed