{"_id":"6ac294633ea266d70a08ba93","slug":"free-seed-mini-kits-distributed-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-137214-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: निशुल्क बीज मिनीकिट वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: निशुल्क बीज मिनीकिट वितरित
Sun, 04 Oct 2026 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने किसानों को रबी सीजन के लिए निशुल्क बीज मिनीकिट वितरित किए गए।
डीएम ने वितरण की शुरुआत बगदरी गांव की महिला किसान मेघा से की। पति भागीरथ के साथ आई मेघा को चने के 16 किलो के बीज का पैकेट मिला।
हेला के मुन्नीलाल, कोटा कदैला के सुखीनन्द, चुरेह केसरूआ के अवधलाल और सीताराम को चने की किट मिली। इसी तरह हेला के नथुवा, ऐंचवारा के प्रेम सिंह, महेश सिंह, चुरेह केसरूआ के केसन और शिवनरेश को मसूर का बीज दिया। इसके अलावा चुरेह केसरूआ के ही ओमप्रकाश, राम आसरे, कल्लू, शिवप्रकाश और अंशू तिवारी को लॉटरी से सरसों का बीज मिला।
उप कृषि निदेशक जीतलाल गुप्ता ने बताया कि चित्रकूट के लिए 4175 मिनीकिट लखनऊ से आए हैं। इनमें 2080 पैकेट सरसों, 1782 पैकेट चने और 750 पैकेट मसूर के हैं। इसके अतिरिक्त 100 पैकेट मटर और 150 पैकेट तोरिया के भी शामिल हैं। बीज का वितरण कंप्यूटर आधारित लॉटरी प्रणाली से किया गया। ऑनलाइन बुकिंग करने वाले किसानों को प्राथमिकता मिलेगी। (संवाद)