फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Four miscreants arrested for harassing passengers

Chitrakoot News: सवारियों से टप्पेबाजी करने वालों चार बदमाश गिरफ्तार

Mon, 18 Mar 2024 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Four miscreants arrested for harassing passengers
चित्रकूट। बस स्टैंड के पास से वाहन में सवारियां बैठाकर टप्पेबाजी करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से सोने चांदी के जेवर, तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद कर जेल भेजा है। चारों प्रयागराज के निवासी हैं। इनके खिलाफ कई थानों में दस से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागृह में एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि टप्पेबाजों ने मऊ व राजापुर में वाहन में बैठाकर यात्रियों के साथ टप्पेबाजी की थी। रिपोर्ट राजापुर थाने में दर्ज की गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर छीबो रोड़ से प्रयागराज के करछना के राजा पटेल, घूरपुर जसरा के गुड्डू उर्फ मो. कासिम, रेही बारा के प्रेमचंद्र भारती व संजय पटेल को गिरफ्तार किया। तलाशी में संजय के कब्जे से तमंचा, कारतूस, तीनों के कब्जे से मोबाइल, चार हजार रुपये, लगभग सात लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात समेत घटना में प्रयुक्त बोलेरो बरामद किया है।
विज्ञापन

बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि गैंग बनाकर लोगों को अपनी गाड़ी में बैठाने के बाद लोगों से टप्पेबाजी करते हैं। सरगना संजय पटेल है। कुछ दिन पूर्व लालता रोड से वाहन में दंपती को बैठाकर बैग में रखे सोने चांदी के आभूषण निकाले थे। इन्हें 80 हजार रुपये में बेचा था। इसमें चार हजार बचे थे। इसी प्रकार राजापुर में एक दंपती को बैठाकर लगभग पांच लाख रुपये के आभूषण चुराये थे। जिसे बेंचने जा रहे थे। तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इन्हें दबोच लिया। एसपी ने बताया कि बदमाशों ने वाहन करछना के एक व्यक्ति से किराए पर लिया था। सरगना संजय पटेल के खिलाफ प्रयागराज, प्रतापगढ़, चित्रकूट में 12 मुकदमे व अन्य पकड़े गए टप्पेबाजों के विरुद्ध 10 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed