{"_id":"667eff99d90f60aff30c33a2","slug":"four-lakh-rupees-were-stolen-by-breaking-the-lock-in-broad-daylight-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-107925-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: दिनदहाड़े ताला तोड़कर चार लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: दिनदहाड़े ताला तोड़कर चार लाख की चोरी
विज्ञापन
चित्रकूट। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के ऐंचवारा गांव में रिटायर्ड फूड अधिकारी के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने चार लाख रुपये व जेवर पार कर दिए।
फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया कंपनी से रिटायर्ड होकर गांव के डेरा में रहने वाले फूड अधिकारी भइयालाल मिश्रा ने बताया कि उनके बड़े भाई का निधन हो गया है। शुक्रवार को उनकी तेरहवीं का कार्यक्रम गांव वाले घर से चल रहा था। इसी में वह पूरे परिवार के साथ शामिल थे। शाम को जब वह डेरा स्थित अपने घर पहुंचे तो बाहर गेट का ताला टूटा देखा। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी रामसिंह टीम के साथ पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। गृहस्वामी ने बताया कि एक लाख 68 हजार रुपये नकद व लगभग तीन लाख के जेवर चोर चोरी कर ले गये हैं।
-- -- -