{"_id":"576ece8b4f1c1b2b64b483e7","slug":"found-incomplete-work-will-report-to-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे मिले काम, शासन को देंगे रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे मिले काम, शासन को देंगे रिपोर्ट
अमर उजाला चित्रकूट
Updated Sun, 26 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
काम का निरीक्षण करने आई टीम के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड पैकेज के तहत जिले में कराए गए काम की जांच कर रही नियोजन संस्थान की टीम ने तीसरे व अंतिम दिन पशुपालन, उद्यानीकरण, दुग्ध व नहर निर्माण का काम देखा। हर स्थान पर अधूरा काम मिलने पर अधिकारियों से कारण पूंछा तो बजट का अभाव बताया। ग्रामीणाें से भी जांच टीम ने बातचीत की, कहां रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
मालूम हो बुंदेलखंड विकास पैकेज की जांच के लिए शासन से गठित अर्थ एवं संख्या प्रभाग लखनऊ के नियोजन संस्थान की तीन सदस्यीय टीम जिले के सभी ब्लाकों में कार्यस्थल का स्थलीय निरीक्षण कर रही है। शनिवार को अंतिम दिन टीम ने सुबह कलेक्ट्रेट मार्ग पर स्थित पशुपालन व उद्यानीकरण के कराए गए काम की जांच की। पैयस्वनी नदी से जुड़ी नहर बनकट को देखने के बाद रानीपुर भट्ट गांव में दुग्ध डेयरी के काम का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम बरगढ़ व मानिकपुर क्षेत्र के औंझर, बघौड़ा, जमिरा, बंबुरी व बरगढ़ गांव में वन विभाग के बनवाए गए चेकडैम, उद्यानीकरण, कूप निर्माण और मेड़बंदी के कामों की जांच की।
टीम के अध्यक्ष/उपनिदेशक (सांख्यकीय विभाग) अमलेंदु राय के साथ अपर सांख्यकीय अधिकारी/सदस्य राकेश कुमार व रामसमोखन ने बताया कि कुछ ही स्थानों पर काम ठीक मिला है। मौजूद अधिकारियों से कारण पूछा गया तो बजट कम मिलने की बात बताई है। टीम के सदस्यों ने बताया कि बजट आवंटन की जानकारी के बाद शासन को रिपोर्ट दी जाएगी। इस मौके पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दिल्लीपति आदि मौजूद रहे।