{"_id":"5defb5198ebc3e880d69b508","slug":"former-pradhan-s-father-dead-police-accused-of-unilateral-proceedings-chitrakutt-news-knp5312919161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान के पिता की मौत, पुलिस पर एकपक्षीय कार्यवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान के पिता की मौत, पुलिस पर एकपक्षीय कार्यवाही का आरोप
विज्ञापन
फोटो- 1- बहिलपुरवा के नौबस्ता में वृद्घ की मौत के बाद शव लेकर मुख्यालय जा रहे ग्रामीणों को समझाते स?
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के नौबस्ता गांव में ट्यूबवेल तक पहुंचने के मार्ग के लेकर चले आ रहे विवाद के मामले में थाना पुलिस पर एक पक्षीय कार्यवाही के चलते सोमवार की रात आठ बजे सदमा लगने से वृद्ध की मौत होने का आरोप लगाते हुए पूर्व प्रधान के परिजन आक्रोशित हो गए। शव लेकर परिजन मुख्यालय आ रहे परिजनों ने देवागना घाटी के रास्ते पर मंगलवार की सुबह नौ बजे जाम भी लगाया। लगभग आधे घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर एडीएम व अपर एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी को समझाकर शव समेत गांव ले गए। परिजनों ने थाना पुलिस पर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने गांव में ही चौपाल लगाकर मामले का निस्तारण कराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
नौबस्ता गांव के पूर्व प्रधान द्वारिका प्रसाद पटेल व पड़ोसी कुंजबिहारी पटेल के बीच खेत के पास लगे ट्यूबवेल तक पहुंचने के मार्ग के लेकर विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ थाने में रविवार दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया। कुंज बिहारी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर सोमवार सुबह 11 प्रभारी थानाध्यक्ष टीकाराम हमराहियों के साथ आरोपी के घर पहुंचे। पूर्व प्रधान के भाई रामलोचन को पकड़कर पुलिस थाने ले गई और उसे जेल भेज दिया। इसी दौरान पूर्व प्रधान व उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी तहरीर पर कुंजबिहारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नही की है। यह भी बताया कि कुंजबिहारी के परिवार में एक दरोगा हैं जिनके दबाव में इलाकाई पुलिस काम कर रही है। यह भी आरोप लगाया कि पुलिस उसके भाई को जबरन घर से घसीटकर ले गई है। इसका विरोध किया गया। उनके पिता शिवगोपाल (85) ने भी विरोध किया तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें धक्का दे दिया। जिससे वह गिरकर चुटहिल हुए। इसके बाद उन्हें जानकारी मिली कि रामलोचन जेल चला गया है तो उन्हें गहरा सदमा लगा और सोमवार की रात उनकी मौत हो गई। इसके लिए पुलिस कार्यवाही को दोषी मान कर मामले में गुस्साए परिजनों ने मंगलवार सुबह शव को लेकर देवांगना घाटी रोड पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे बहिलपुरवा थानाध्यक्ष से ग्रामीणों की तीखी नोकझोक हुई। सूचना पर एडीएम जीपी सिंह, एएसपी बलवंत चौैधरी भारी पुलिस बल पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित परिजनों को समझाकर मामले को शांत कराया। इस पर ग्रामीण शव लेकर गांव चले गए। बाद में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा है। एडीएम ने दोनों पक्षों के बीच चल रहे लंबे अर्से से विवाद का समझौता कराया।
पुलिस की भूमिका की जांच
चित्रकूट। पूरे मामले में बहिलपुरवा थाना पुलिस की भूमिका की भी जंाच की जा रही है। अपर एसपी बलवंत चौधरी ने बताया कि पूर्व प्रधान द्वारिका प्रसाद के परिजनों ने बताया कि उनकी तहरीर पर रिपेार्ट दर्ज नहीं की गई है। मामला काफी पुराना है। ट्यूबवेल तक पहुंचने के मार्ग का विवाद सुलझा दिया गया है। वृद्ध के मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा।