{"_id":"6435aa66b4ccb77065053f34","slug":"forest-fire-spreading-due-to-strong-wind-chitrakutt-news-c-12-1-174937-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: तेज हवा चलने से फैल रही जंगलों की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: तेज हवा चलने से फैल रही जंगलों की आग
Wed, 12 Apr 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर। क्षेत्र के रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगी आग दूसरे दिन भी धधकती रही। वहीं, इससे सटे मारकुंडी क्षेत्र के जंगल केकरामार के जंगल व बहिलपुरवा क्षेत्र के जंगल में मारकुंडी में भी आग लगी है। जहां पर पेड़ , झाड़ झंखाड़ जल रहे हैं। इससे जंगलों में दूर से ही धुएं के गुबार दिखाई दे रहे है। जिन स्थानों पर आग लगी है उन स्थानों पर दमकल की टीम नहीं पहुंच पाती। इससे वन कर्मी पेड़ की टहानियों से आग बुझा रहे हैं।
रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के मानिकपुर परिक्षेत्र में लगी आग आग दूसरे दिन फैल गई है। बुझाने में कर्मचारी डटे हुए हैं। इसी तरह से केकरामार के जंगल में भी आग लग गई। जहां पेड़ व पौधे जल रहे है। जैसे जैसे तेज हवा चलती है। आग की लपटे तेज हो जाती है। इसी तरह से वन विभाग के बहिलपुर क्षेत्र के बड़ी मैड्यन के जंगल मेंं आग लगी है। जहां पर आग की लपटे दूर से दिखाई दे रही है। तीन स्थानों पर वन विभाग की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है।
रानीपुर टाइगर रिर्जव के मानिकपुर परिक्षेत्र के जंगल में लगी आग बुझाने की बात कहीं जा रही है। जबकि अभी कुछ स्थानों से धुआ उठ रहा है। रानीपुर टाइगर रिजर्व के उप निदेशक पीके त्रिपाठी ने बताया कि माकिनपुर क्षेत्र के जंगल में यूपी व एमपी बार्डर पर आग लगी थी। जिसको पूरी तरह से बुझा दिया गया है। इस तरह से मारकुंडी क्षेत्र के एक वन विभाग के प्लांटेशन की झाडिय़ों में आग लगी थी। उसको भी बुझा दिया गया है।
विज्ञापन
-