{"_id":"64345927a05a648a8d0fbeb4","slug":"forest-fire-in-ranipur-tiger-reserve-area-chitrakutt-news-c-12-1-173043-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जंगल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जंगल में लगी आग
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर। गर्मी शुरू होते ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं शुरु हो गईं। रानीपुर टाइगर रिजर्व के मानिकपुर वन क्षेत्र में रविवार की रात आग लग गई। धीरे-धीरे आग जंगल में करीब 300 मीटर तक फैल गई।
सोमवार की सुबह आसपास के ग्रामीणों ने जंगल में आग देखी तो वन विभाग के कर्मचारियों को जानकारी दी। आग से जंगल में लगे पेड़, झाड़ झंखाड़ जल रहे हैं। आग ऐसे स्थान पर लगी है, जहां फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी नहीं पहुंच सकती। वन विभाग के कर्मचारी पेड़ की टहनियों से आग बुझा रहे हैं।
मानिकपुर क्षेत्र में स्थित रानीपुर टाइगर रिजर्व में घने जंगल है। गर्मी के मौसम में हर साल आग लगने की घटनाएं इस जंगल में होती हैं। रविवार की रात जंगल में आग लग गई। इससे 300 मीटर की परिधि में आग फैल गई है। वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। रानीपुर टाइगर रिजर्व के उप निदेशक पीके त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार की शाम तक काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है।