फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Follow the rules to protect yourself and your family

Chitrakoot News: स्वयं और परिवार की सुरक्षा के लिए करें नियमों का पालन

Sat, 30 Nov 2024 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Follow the rules to protect yourself and your family
चित्रकूट। यातायात माह नवंबर के समापन पर शैक्षणिक में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार व मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर की अध्यक्षता में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ओवर स्पीड एवं शराब पीकर वाहन चलाने के विषयों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक नवंबर माह को यातायात महीने के रूप में मनाती है। इसमें यातायात पुलिस का केंद्र यातायात जागरूकता की तरफ होता है। कहा कि पुलिस की डर से नही बल्कि हमें अपने परिवार, संपत्ति एवं स्वयं की सुरक्षा के लिए हेल्मेट पहनना एवं सीटबेल्ट का प्रयोग करना चाहिए। यदि हम यातायात नियमों का पालन करेंगे तो दुर्घटनाओं में कमी होगी तथा यातायात माह सफल होगा।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को घर जाकर अपने परिजनों एवं रिश्तेदारों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश द्विवेदी, एआरटीओ विवेक शुक्ला, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी नगर राजकमल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी उपेन्द्र प्रताप सिंह, स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed