{"_id":"695fe88dc5c7481aec0905b6","slug":"fog-causes-cancellation-of-several-trains-delays-of-others-by-several-hours-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-125462-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: कोहरे में कई ट्रेनें रद्द, अन्य घंटों देरी से पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: कोहरे में कई ट्रेनें रद्द, अन्य घंटों देरी से पहुंचीं
Thu, 08 Jan 2026 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 08 Jan 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। जिला मुख्यालय कर्वी स्टेशन पर आने वाली छह ट्रेनें दो से चार घंटे की देरी से पहुंची, जबकि मुंबई जाने वाली एलटीटी (लोकमान्य तिलक) एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। इससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
बृहस्पतिवार को स्टेशन पर रुकने वाली रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस दो घंटे 13 मिनट देरी से आई, वहीं महाकौशल एक्सप्रेस पांच घंटे 20 मिनट, गोविंदपुरी मेला स्पेशल ट्रेन एक घंटे पांच मिनट, बुंदेलखंड एक्सप्रेस एक घंटा 26 मिनट, दादर गोरखपुर स्पेशल ढाई घंटे, चित्रकूट एक्सप्रेस 44 मिनट, झांसी मानिकपुर मेमो एक घंटा तीन मिनट देरी स्टेशन पहुंची। वहीं मुंबई जाने वाली लोकमान्य तिलक ट्रेन निरस्त रहीं। ट्रेनों की देरी और निरस्तीकरण के कारण स्टेशन पर यात्रियों को कड़ाके की ठंड में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
माघ मेले या अपने गंतव्य की ओर जाने वाले कई यात्रियों को ट्रेन का इंतजार न कर पाने की स्थिति में निजी और रोडवेज बसों का सहारा लेना पड़ा। चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन के अधीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों का समय पर संचालन बाधित हो रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर पर्याप्त बैठने की व्यवस्था की गई है, साथ ही स्टेशन के बाहर अलाव की भी व्यवस्था की गई है।