फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Flood waters recede, people still confined to homes, fields still filled with water

Chitrakoot News: बाढ़ का पानी उतरा फिर भी लोग घरों में कैद, खेतों में अभी भी भरा पानी

Thu, 11 Sep 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 11 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Flood waters recede, people still confined to homes, fields still filled with water
फोटो05सीकेटीपी-4- परिचय- मवई कला गांव में बाढ़ खत्म पर घर के बाहर भरे पानी और घर की ओर टूटकर गि
मऊ-राजापुर(चित्रकूट)। यमुना नदी में आई बाढ़ का पानी उतर गया है, लेकिन गलियों में कीचड़ जमा होने से लोग अभी भी घरों में कैद हैं। न तो बच्चे स्कूल जा पा रहे हैं, न ही लोग खेत और काम के लिए निकल पा रहे हैं। ऐसे में लोगों के सामने परिवार का भरण पोषण करने की समस्या मुंह बाए खड़ी है। कीचड़ और गंदगी होने से मच्छरों का प्रकोप है। संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी सता रहा है। वहीं खेतों में अब तक पानी भरा होने से फसलें बर्बाद हो रही हैं।
विज्ञापन

यह दर्द मऊ व राजापुर क्षेत्र में यमुना नदी किनारे बसे उन गांव के ग्रामीणों का है जो दो माह में चार बार बाढ़ झेल चुके हैं। अब बाढ़ का पानी उतर गया। इसके बाद ग्रामीणों की समस्या कम नहीं हुई। मऊ क्षेत्र के मवई कला गांव के अंजनी त्रिपाठी कमलाकर शुक्ला, अर्पित गुप्ता, बरवार गांव के राजेश त्रिपाठी, गुलाब रामदास, विजय बहादुर निषाद, रमेश निषाद सहित मंडौर गांव के राजेश तिवारी ने बताया कि इससे पहले यमुना नदी में आई बाढ़ से खेतों में पानी भर जाने फसलें खराब हो गई थी। जो बची फसल थी इस बार बाढ़ में खराब हो गई। जबकि उनको मुआवजा नहीं मिला।
विज्ञापन

इधर राजापुर क्षेत्र में भी यमुना नदी में बाढ़ आने से रास्ते में पानी भर जाने 30 गांव प्रभावित थे। अर्की गांव के शंकर लाल, रामलाल ने बताया कि पानी तो उतर गया, लेकिन रास्ते में कीचड़ व मिट्टी जमा होने से निकलना मुश्किल है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। वह सब मजदूरी करते हैं, लेकिन तीन दिन से मजदूरी करने भी नहीं जा पाए। वहीं राजापुर क्षेत्र के अतरौली, देवकली, हस्ता,देवारी, चांदी, धुमाई, नैनी आदि गांव बाढ़ के कारण प्रभावित थे। यमुना नदी में पानी उतर जाने से यहां के निवासियों को राहत मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि गंदगी से मच्छरों का प्रकोप है। संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------इनसेट
फसल के नुकसान का सर्वे कराया जाएगा
मऊ/राजापुर। मऊ एसडीएम राम ऋषि रमन व राजापुर के एसडीएम फूलचंद्र यादव ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम यमुना नदी जब से बाढ़ आई बराबर नजर बनाए हुए हैं। यदि किसी किसान का नुकसान हुआ है तो सर्वे कराया जाएगा। ग्राम पंचायत के सचिवों को निर्देश दिए गए है गलियों की सफाई करा दें।

फोटो05सीकेटीपी-4- परिचय- मवई कला गांव में बाढ़ खत्म पर घर के बाहर भरे पानी और घर की ओर टूटकर गि

फोटो05सीकेटीपी-4- परिचय- मवई कला गांव में बाढ़ खत्म पर घर के बाहर भरे पानी और घर की ओर टूटकर गि

फोटो05सीकेटीपी-4- परिचय- मवई कला गांव में बाढ़ खत्म पर घर के बाहर भरे पानी और घर की ओर टूटकर गि

फोटो05सीकेटीपी-4- परिचय- मवई कला गांव में बाढ़ खत्म पर घर के बाहर भरे पानी और घर की ओर टूटकर गि

फोटो05सीकेटीपी-4- परिचय- मवई कला गांव में बाढ़ खत्म पर घर के बाहर भरे पानी और घर की ओर टूटकर गि

फोटो05सीकेटीपी-4- परिचय- मवई कला गांव में बाढ़ खत्म पर घर के बाहर भरे पानी और घर की ओर टूटकर गि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed