फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Five years of work will be examined

पांच साल में हुए कार्यों की होगी जांच

Sun, 13 Aug 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Sun, 13 Aug 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Five years of work will be examined
डाक बंगले में डीएम और अधिकारियों के साथ बैठक करते मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में प्रदेश सरकार के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह सख्त रहे। उन्होंने जिले के पांचों ब्लाकों में विभाग द्वारा कराये गए कार्यों की जांच के आदेश दिए। साथ ही तीन अभियंताओं को मंडल मुख्यालय से संबद्ध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी का हक नहीं मारा जाएगा लेकिन भ्रष्टाचार करने वालों को छोड़ा भी नहीं जाएगा।

विज्ञापन


आरईएस मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह के तीखे तेवर से विभागीय अधिकारियों के पसीने छूट गए। रविवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में हुई बैठक में उन्होंने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग/विद्युत अभियंता को निर्देश दिए कि जिले में कार्यरत जेई मो. सफीक, अब्दुल कयूम सिद्दीकी, एपी अहिरवार के कराये गए कार्यों की जांच की जाए। यदि कमी मिले तो तत्काल निलंबित किया जाए। इसके अलावा तीनों को मंडल मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। जेई जयप्रकाश पटेल (जो अब इलाहाबाद में कार्यरत हैं) के भी कार्यों की जांच कराने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि 45 दिन में जांच कर रिपोर्ट दी जाए।
विज्ञापन


इसके बाद मंत्री ने कहा कि पांच साल में जिले के पांच ब्लाकों में कराए गए सभी कार्यों की जांच की जाये। साथ ही कहा कि कोई भी अधिकारी/कर्मचारी बेईमानी करता पाया गया तो उस पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। यह भी कहा कि जो अधिकारी/कर्मचारी काम अच्छा करेगा, उसकी हर प्रकार से मदद की जायेगी। तीन साल से एक ही जिले में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों का जिले से बाहर स्थानांतरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर माह करें कार्यों की समीक्षा
मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से कहा कि महीने में एक बार जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा करें। प्रत्येक कार्य की जानकारी देते रहें। यदि कोई असुविधा आती है तो उनके कार्यालय या विभाग को सूचित करें और अखबार में प्रसारित करें। कहा कि हमारा कार्यकर्ता गरीब के साथ है। हमारी सरकार किसी को लूटने नहीं देगी और प्रत्येक नागरिक की समस्या दूर करेगी। बैठक में सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, मानिकपुर विधायक आरके सिंह पटेल, डीएम शिवाकांत द्विवेदी, एसपी प्रताप गोपेंद्र, सीडीओ जेपी पांडेय, सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जाटव, शिवशंकर सिंह, रणवीर सिंह चौहान, पंकज अग्रवाल, तीरथ तिवारी, रामसागर चतुर्वेदी, बाबूलाल, शक्तिप्रताप सिंह व रघुनाथ जायसवाल सहित विभागीय अधिकारी व पार्टी के पदाधिकारी / कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed