{"_id":"6220fd0cfc59a1256d1d6aac","slug":"five-victims-of-cyber-fraud-got-rs-chitrakoot-news-knp683668254","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगी के पांच पीड़ितों को दिलाए रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगी के पांच पीड़ितों को दिलाए रुपये
विज्ञापन
चित्रकूट। बढ़ते साइबर अपराध को रोकने के अभियान में जिला पुलिस ने पांच पीड़ितों के 4 लाख 57 हजार 800 रुपये उनके खातों में वापस कराऐ हैं। अपने खाते में ठगी हुए रुपये लौटने पर खाताधारकों ने राहत महसूस की है।
गुरुवार को एसपी धवल जायसवाल ने एसपी कार्र्यालय में बताया कि राजापुर निवासी पीड़िता अंकिता सिंह ने मोबाइल पर एक लिंक पर क्लिक किया तो उसके बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैंक खाते से 85 हजार 799 रुपये निकाल लिए थे। सिी तरह दिनेश कुमार शुक्ला निवासी शिवरामपुर के खाते से 3 लाख 38 हजार रुपये, उधम सिंह निवासी बनाड़ी के 21 हजार 600 रुपये में से 15 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करा दिया गया है। जितेंद्र सिंह निवासी शंकर बाजार को रिचार्ज का लालच देकर उनके वेरिफिकेशन के नाम पर ओटीपी लेकर एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 24 हजार 941 रुपये निकाल लिए। सुधीर सिंह निवासी चनहट राजापुर के 48 हजार 480 रुपये में से 48 हजार रुपये बैंक खाते से गायब हुए थे।
एसपी ने कहा कि गूगल पर किसी भी कंपनी या बैंक का कस्टमर केयर का नंबर ढूंढने में बेहद सावधानी बरतें। प्राप्त नंबरों पर पूरी तरह भरोसा न करें और अपनी व्यक्तिगत व बैंकिग सम्बन्धी जानकारी किसी से भी साझा न करे। ऐसा होने पर इसकी शिकायत निकटतम पुलिस थाने या राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930, 155260 पर कर सकते हैं।