{"_id":"6251daa2129db536fa1d8618","slug":"five-lakh-lamps-will-be-lit-together-on-ramnavmi-chitrakoot-news-knp6903274170","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनवमी पर एक साथ जलेेंगे पांच लाख दीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनवमी पर एक साथ जलेेंगे पांच लाख दीप
विज्ञापन
रामनवमी पर दीपदान व अन्य कार्यक्रम की सफलता के लिए कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा करते गायत्री शक्त
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। धर्मनगरी में रामनवमी पर्व पर 10 अप्रैल को एक साथ पांच लाख दीप जलाए जाएंगे। इसमें शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आएंगे। वह भगवान कामतानाथ के दर्शन करने के साथ विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद नवनिर्मित थाना के भवन का शुभारंभ करेंगे। जिले की सीमा से सटे तीर्थ क्षेत्र चित्रकूट मप्र के नयागांव थाने का नामकरण अब चित्रकूट थाना किया गया है। वह इसकी घोषणा भी करेंगे।
रामनवमी के दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर इस बार धर्मनगरी में खासा उत्साह है। कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने डेरा जमा लिया है। इसी दिन एक साथ पांच लाख दीप धर्मनगरी में जलाएं जाएंगे। तहसीलदार चित्रकूट ऋषि नारायण सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 अप्रैल को दोपहर एक बजकर 30 मिनट में पहुुंचेंगे और शाम 4 बजे तक चित्रकूट में रहेंगे।
मुख्यमंत्री कामतानाथ भगवान की पूजा अर्चना कर दीपदान करेंगे। इसके बाद उद्यमिता विद्यापीठ में बनाए जा रहे गौरव दिवस के तहत होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। भारत रत्न नानाजी देशमुख की तस्वीर में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद नवनिर्मित थाना और कामदगिरी परिक्रमा मार्ग पर कामतानाथ मंदिर के सामने पुलिस चौकी का शुभारंभ करने के साथ ही कई अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। जिसमें नया गांव थाने का नाम अब चित्रकूट थाना होगा। इसके लिए नया भवन सिरसावन में बनाया गया है।