{"_id":"659d9304bba97671c70519a4","slug":"five-injured-including-uncle-and-nephew-in-road-accidents-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-4207-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सड़क हादसों में चाचा-भतीजे समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सड़क हादसों में चाचा-भतीजे समेत पांच घायल
Wed, 10 Jan 2024 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। अलग-अलग सड़क हादसों में चाचा-भतीजे समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक को चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
पहाड़ी थाना क्षेत्र के पचोखर निवासी चाचा देवकुमार (46) व भतीजा सुरेंद्र (26) बाइक से सोमवार की शाम गांव जा रहे थे। जैसे ही वह चकौंध मोड़ के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे चकजाफर निवासी पुरुषोत्तम (30) से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। तीनों गिरकर घायल हो गए। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। तीनों को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पुरुषोत्तम को चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
उधर, कर्वी कोतवाली अंतर्गत कालपुर निवासी मानसिंह (40) व रमेश पाल (35) बाइक से मुख्यालय जा रहे थे। जैसे ही वह सीआईसी रोड के पास पहुंचे तो सामने अचानक जानवर को बचाने के प्रयास में गिरकर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार मान सिंह ने हेलमेट नहीं पहना था।