फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Five including couple were scorched due to lightning

बारिश के बाद गिरी बिजली दंपति समेत पांच झुलसे

Fri, 10 Sep 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Five including couple were scorched due to lightning
सरैंया(चित्रकूट)। मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के सरैंया ग्राम पंचायत अंतर्गत दो स्थानों पर बारिश के साथ बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से दंपती समेत पांच लोग झुलस गए। जिसमें दो को जिला अस्पताल व तीन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में झुलसे ग्रामीणों के घर का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन

गढ़चपा पतेरिया पुरवा में बृहस्पतिवार की देर रात को तेज बारिश के साथ बिजली गिरी। जिसमें सीमा केशरवानी पत्नी जय प्रकाश अपने घर में झुलसी। वह घर के बरामदे के पास के कमरे में सोई थी। इसी प्रकार पड़ोसी प्रियंका सिंह पत्नी विनीत सिंह भी अपने घर में सोते समय झुलस गई। दोनों के घर की एक दीवार भी क्षतिग्रस्त हुई। घटना की जानकारी होते ही परिजन उन्हें सीएचसी मानिकपुर ले गये जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा अगरहुंडा के ढोकापुरवा में भी बारिश के बाद बिजली गिरी। जिसमें केदार पुत्र सिरोही के परिजन झुलस गए। बताया कि रात में सोते समय जब बिजली गिरी तो केदार समेत उसकी पत्नी चुनकी और बहू खुशबू झुलस गए। दूसरे कमरे में मौजूद केदार का पुत्र बच्चा आनन फानन में तीनों को लेकर सरैंया के राजकरन पॉली क्लीनिक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित परिजनों के अनुसार उनके घर का एक हिस्से का भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed