फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Five arrested in conspiracy to murder former MLA

Chitrakoot News: पूर्व विधायक की हत्या की साजिश में पांच गिरफ्तार

Sat, 14 Dec 2024 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Five arrested in conspiracy to murder former MLA
चित्रकूट। पूर्व भाजपा विधायक आनंद शुक्ला व मानिकपुर थानाक्षेत्र के बैलोहन का पुरवा गांव निवासी राजेंद्र द्विवेदी की हत्या की साजिश रचने के पांच आरोपियों को पुलिस व एसओजी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल व 1340 रुपए नकद बरामद किए हैं। इसमें खास बात है कि एक आरोपी भाजपा नेता और एक पूर्व चेयरमैन का पुत्र है।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्राधिकारी मऊ यामीन अहमद ने बताया कि मानिकपुर थानाक्षेत्र के बैलोहन का पुरवा गांव निवासी राजेंद्र द्विवेदी ने दी तहरीर में बताया था कि उनके साथ पूर्व भाजपा विधायक आनंद शुक्ला की हत्या की साजिश रची जा रही है। जिसका कुछ दिनों पहले ऑडियो भी वायरल हुआ था। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी बैलोहन का पुरवा निवासी महेश द्विवेदी, अर्जुनपुर थाना राजापुर निवासी धीर सिंह उर्फ धीरु, मोहनपुर मजरा खंडेहा थाना मऊ निवासी प्रमोद कुमार पटेल उर्फ गोलू मामा, मऊगुरदरी थाना मनिकपुर निवासी नफीस मोहम्मद, शास्त्रीनगर थाना मानिकपुर निवासी अशरफ उर्फ मानू को सरैंया रोड स्थित पार्क के गेट के सामने से सुबह गिरफ्तार किया। सीओ ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

इन्हीं आरेापियों में महेश द्विवेदी को सरैंया का एक भाजपा का बूथ अध्यक्ष बताया गया है। बताया गया कि रिपोर्ट दर्ज कराने वाले राजेंद्र का महेश पारिवारिक रिश्ते से भाई लगता है। दूसरा अशरफ मानिकपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष रहे गुलशेर अहमद का पुत्र है। एक आरोपी धीर सिंह को अपना दल का नेता बताया गया है। इस मामले में सीओ ने बताया कि इसकी जानकारी हुई है। भाजपा के पूर्व विधायक आनंद की शिकायत पर एसपी अरुण कुमार सिंह ने दो टीमें गठित कर जांच शुरू कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed