फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   first report nigetive, second postive

पहली निगेटिव दूसरी रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Fri, 22 May 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
first report nigetive, second postive
बरगढ़/मऊ। पॉजिटिव मिले युवक की पहली जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी कुछ शक होने पर दूसरी जांच कराई गई अब उसकी दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। जानकारी होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ुवक महाराष्ट्र में टेपों चलाकर परिवार पालता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक कागज लेकर वह क्वारंटीन सेंटर से बाहर निकला और खुद की रिपोर्ट निगेटिव बताकर गांव जाने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच पैदल जाते देख वहां कुछ पुलिसकर्मियों ने बरगढ़ क्षेत्र के एक प्रधान के प्रतिनिधि के वाहन को रुकवाकर उसमें बैठा दिया। शुक्रवार की दोपहर को ही उसकी दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी पर पूरे गांव व प्रधान प्रतिनिधि व उनके वाहन में सवार अन्य लोग भयभीत हो गए। इसी बात को लेकर मऊ व बरगढ़ में प्रधान के प्रतिनिधि ने थाने में जाकर इसकी आपत्ति भी की।
विज्ञापन

शेेल्टर होम के प्रभारी डा. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जमिरा के इस युवक की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को निगेटिव आई थी। जिस पर उसे लिखित रूप से देकर गांव जाने को कहा गया था। शेल्टर होम के बाहर वह किसके साथ गए यह पता नहीं है। शुक्रवार को इसी युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे गांव से लाया गया है। दरअसल प्रयागराज से मिली पहली रिपोर्ट में निगेटिव लिखा होने पर यह गड़बड़ हुई। बताया कि इस युवक की रिपोर्ट में कुछ संदेह होने पर प्रयागराज से ही नई जांच को पीजीआई लखनऊ भेजा गया था। शुक्रवार को वहां से रिपोर्ट आने के बाद इसकी जानकारी हुई है। इस युवक के साथ जो भी रहा होगा उसका सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed