फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   firing in possession dispute, woman injured

चित्रकूट: चबूतरे पर कब्जे के विवाद में चली गोलियां, महिला घायल, गांव में फोर्स तैनात

Wed, 16 Jun 2021 10:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Jun 2021 10:07 PM IST
सार

चित्रकूट जिले में चबूतरे पर कब्जे को लेकर दो परिवार के सदस्यों के बीच जमकर विवाद हुआ। जिसमें एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दी। गोली लगने से एक महिला घायल हो गई।

विज्ञापन
firing in possession dispute, woman injured
गोली लगने से घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के चित्रकूट जिले में बरगढ़ थाना क्षेत्र के मनका गांव में चबूतरे पर कब्जे को लेकर दो परिवार के सदस्यों के बीच जमकर विवाद हुआ। जिसमें एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दी।  एक महिला के पैर में गोली भी लगी। जिससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची थाना पुलिस टीम ने फायरिंग करने वाले आरोपी को बंदूक समेत पकड़ लिया। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात करा दिया गया है। घटना के पीछे प्रधानी की रंजिश प्रमुख कारण मानी जा रही है। मनका गांव निवासी रामनारायण शुक्ला ने बताया कि परिवार के रामअनुग्रह शुक्ला आदि ने उनके नीम के पेड़ वाले चबूतरे पर कई बार कब्जा करने की कोशिश की।
विज्ञापन


बुधवार की शाम को दोबारा कब्जा करने का विरोध किया तो रामअनुग्रह घर के अंदर से लाइसेेंसी बंदूक निकालकर गाली देते हुए चार बार फायरिंग कर दी। जिससे अफरा-तफरी मच गई। एक गोली रामनारायण की पत्नी कौशल्या देवी (35) के पैर में लगी और वह वहीं गिरकर बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बंदूक लेकर भाग निकला। घायल के परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर  उसे मऊ सीएचसी लाये जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल महिला गोली चलाने वाली की चाची बताई गई है। थाना प्रभारी रवि प्रकाश फोर्स के साथ गांव पहुंचे और आरोपी की तलाश शुरू की।


कुछ ही देर में आरोपी रामअनुग्रह को बंदूक समेत दबोच लिया और थाने ले गये। आरोपी के परिजनों ने बताया कि प्रधान पद के चुनाव में रामनारायण आदि पक्ष ने कड़ा विरोध किया था इसके बावजूद उनके पक्ष का प्रत्याशी बबलू शुक्ला चुनाव जीत गया। इसी खुन्नस में दूसरा पक्ष अक्सर उन्हें गाली-गलौज करता रहता है। बुधवार को भी दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने उनके घर में पहले पत्थर फेंके थे जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed