फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Fires wandering to get paid for checks

चेक का भुगतान पाने के लिए भटक रहे अग्निपीड़ित

Tue, 02 May 2017 12:00 AM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Tue, 02 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। गड़ौली गांव के अग्निपीड़ितों को सहायता के रूप मेें मिले चेकों का भुगतान बैंको से नहीं हो रहा है। अग्निपीड़ितों ने आरोप लगाया कि 16 दिन बीत जाने के बाद भी बैंक से रुपये न मिलने से दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


   गौरतलब है कि पहाड़ी विकास खंड के गड़ौलाी गांव में अग्निकांड होने से सैकड़ों घर जल गए थे। मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने जांच करने बाद पीड़ितों को सहातया के लिए 95 -95 हजार  के चेकों के अलावा कम राशि के भी चेकों का वितरण अग्निपीड़ितों को किया था।
विज्ञापन


गांव के प्रधान पति परगा ने बताया कि लगभग 150 अग्निपीड़ित हैं। जिनको आर्थिक सहायता के लिए चेकों का वितरण किया गया था। जिसका भुगतान बैंको से नहीं किया जा रहा है। जिससे अग्निपीड़ित परेशान हैं। 16 दिन बीत जाने के बाद भी उन चेको का भुगतान बैंकों से नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकों का भुगतान करने लिए ग्रामीण जब यूपी ग्रामीण बैंक के लमियारी गांव व महुंवा गांव में खुली शाखा में रुपये लेने के लिए जाते हैं तो वहां के कर्मचारी कहते है कि तुम्हारे नाम की कोई राशि बैंक में अभी नहीं आई है। जिससे भुगतान नहीं किया जा सकता है।

 
इलाहाबाद बैंक के एलडीएम अभिनंदन कुमार ने कहा कि किसी भी बैंक को चेक लेने से इंकार नहीं कर सकते। यह संज्ञान में आया है कि गडौली के अग्निपीड़ितों के चेक  इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक लमियारी व महुआ शाखा के प्रबंधकों ने लेने से इंकार किया है। जिसमें दोनों मैनेजरों से पूछताछ की जाएगी और पीड़ितों के चेक जमा करने के निर्देश दिए जाएंगे।


चेक जमा करने पर खाते में पहुंचेगी राशि
चित्रकूट। राजापुर एसडीएम दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि जब अपने खाते में अग्निपीड़ित चेक जमा करेंगे तभी उनके खाते में धनराशि पहुंचेगी। यदि कोई समस्या है तो उनको जानकारी दें। वह इस मामले को लेकर बैंक के अधिकारियों से बात करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed