फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Fire truck on the highway, 30 million of goods ash

हाइवे पर ट्रक में लगी आग, 30 लाख का माल राख

Mon, 13 Jun 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
अमर उजाला चित्रकूट Updated Mon, 13 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Fire truck on the highway, 30 million of goods ash
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह लाखों का माल लादकर मुख्यालय की ओर आ रहा ट्रक अचानक आग का गोला बन गया। हाइवे पर आग की लपटों से घिरे ट्रक को छोड़कर चालक व परिचालक भागे और पुलिस सूचना दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान 30 लाख का माल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


 कानपुर से लखनऊ - बांदा ट्रांसपोर्ट से संबद्ध एक ट्रक मुख्यालय की ओर आ रहा था। जैसे ही ट्रक गोंडा मोड़ के पास पहुंचा तो एक बाइक चालक ने ट्रक चालक को बताया कि उसके ट्रक के पिछले हिस्से में आग लगी है। इतना सुनते ही चालक हरिकरन निवासी बेलाघाट बांदा ने कुछ दूर जाकर ट्रक को खड़ा कर दिया। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सुजीत कुमार मौके पर पहुंचे और ट्रक को खिंचवाकर सड़क किनारे ले जाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंची किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन ट्रक में लदा सारा माल और ट्रक जल गया। चालक हरिकरन के अनुसार लगभग 30 लाख का नुकसान हुआ है। चालक ने बताया कि ट्रक  में ट्रांसपोर्ट का विभिन्न प्रकार का माल लदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed