फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Fire in the forest of Agar and Bharatpur

अगहार व भारतपुर के जंगल में लगी आग

Thu, 14 Apr 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fire in the forest of Agar and Bharatpur
फोटो-15- सकरौंहा के अगहार जंगल में लगी आग। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर/भरतकूप। रानीपुर वन्य विहार के सकरौहा गांव के पास स्थित अगहार के जंगल में बुधवार को भीषण आग लग गई। यहां पेड़ पौधे जल रहे हैं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां नहीं पहुंच पा रही हैं। कर्मचारी झाड़ियों से आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी तरह से भरतकूप क्षेत्र के भारतपुर के जंगल में लगी आग को भी बुझाने का प्रयास जारी है। दमकल कर्मियों की मदद में ग्रामीण भी लगे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को रानीपुर वन्य विहार के सकरौहा गांव के पास स्थित अगहार के जंगल में आग की लपटें दूर दूर तक दिखाई दे रही हैं। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी व फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने ने में लगे हैं। आग अधिक ऊंचाई वाले स्थान पर लगी है। जिससे आग बुझाने में समस्या आ रही है। वहीं, भरतकूप क्षेत्र के भारतपुर गांव स्थित जंगल में आग लगी है। यहां भी पेड़ पौधे व झाड़ झंकार जल रहे हैं। इसी तरह, ममसी गांव में एक खेत में आग लगने पर गेहूं की दो बीघा से अधिक फसल जल गई। अग्निशमन विभाग के जिला प्रभारी लाल जी मिश्र ने बताया कि आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed