फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Fire in petrol bikes

पेट्रोल भराते बाइक में लगी आग

Tue, 10 Jul 2018 11:45 PM IST
पेट्रोल भराते बाइक में लगी आग
पेट्रोल भराते बाइक में लगी आग Updated Tue, 10 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fire in petrol bikes
petrol - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पहाड़ी(चित्रकूट)। पेट्रोल भराते समय अचानक बाइक में आग लग गई। जिससे वहां हड़कंप मच गया। पहले तो सभी जलती बाइक छोड़कर भाग गए। फिर हिम्मत कर कई लोगों ने जलती बाइक को कुछ दूर तक ले गए। गैस व बालू से आग बुझाई।
मंगलवार की दोपहर पहाड़ी थानाक्षेत्र पिपरोदर निवासी सुरेश पुत्र मोहनलाल अपनी पल्सर बाइक से दोस्त लोढ़वारा निवासी शुभम पुत्र बाबूलाल के साथ मुख्यालय आ रहा था। रास्ते में पहाड़ी राजापुर मार्ग पर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने लगा। सेल्समैन ने जैसे ही उसकी बाइक  में पेट्रोल डालने के लिए पाइप लगाया तो बाइक के इंजन से धुंआ उठने लगा और अचानक आग की लपटें उठीं। यह देखकर सेल्समैन समेत बाइक सवार और आसपास के लोग दूर भागे। बाइक से आग की लपटें बढ़ने लगी। लोग बड़े हादसे की आशंका से भयभीत होने लगे। सभी ने चिल्लाकर सेल्समैनों से कहा कि बाइक को किसी तरह दूर करो। इसके बाद लोहे के राड, लाठी व रस्सी से बांधकर जलती बाइक को पंप से लगभग 25 मीटर दूर लाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू हुआ। यह नजारा देखने के लिए सड़क के उस पार सैकड़ों लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 पेट्रोल पंप पर मौजूद आग बुझाने के यंत्र से लेकर बालू व पानी से लगभग बीस मिनट में आग पर काबू पाया गया। बड़ा हादसा भी टल गया लेकिन बाइक पूरी तरह से जल चुकी थी। बाइक चालक ने बताया कि उसकी बाइक पुरानी है लेकिन किस कारण आग लगी इसकी जानकारी नहीं है। आग बुझने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed