फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Fire in Manpur forest, firefighters engaged in extinguishing

मानपुर के जंगल में लगी आग, बुझाने में जुटे दमकल कर्मी

Sat, 09 Apr 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fire in Manpur forest, firefighters engaged in extinguishing
भरतकूप के पास मानपुर जंगल में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते वनकर्मी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
भरतकूप/मानिकपुर(चित्रकूट)। क्षेत्र के मानपुर गांव स्थित जंगल शुक्रवार को आग लग गई। इससे जंगल में लगे पडे़ पौधे व झाड़ झंकार जलने लगे। दूर तक जंगल से धुआं उठता देखा गया। ग्रामीणों की सूचना व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था। वहीं, मानिकपुर क्षेत्र के जंगलोें के कुछ स्थानों पर आग सुलग रही है, जबकि कई स्थानों की आग बुझा ली गई है।
विज्ञापन

भरतकूप क्षेत्र में भी जंगल व पहाड़ है। इसमेें मानपुर गांव के पास स्थित जंगल में शुक्रवार को आग लग गई। कुछ ही देर में आग जंगल में फैल गई। इससे पेड़ व पौधे भी जलने लगे। लपटें दूर-दूर तक देखी गईं। दमकल विभाग के अधिकारी यतींद्र उमराव ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मानपुर के जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए टीम भेजी गई है। कर्मचारी आग पर आग काबू में कोशिश में जुटे हैं।
विज्ञापन

मानिकपुर प्रतिनिधि के अनुसार काली घाटी के जंगलों में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। मानिक पुर क्षेत्र के रानीपुर वन्य जीव विहार के जंगल में अलग अलग जगह में लगी आग शुक्रवार को भी धधकती रही। इसमें निही चिरैया, बेधक के जंगल समेत अन्य स्थानों पर आग लगी थी, जो सुलग रही है। मानिकपुर रेंज के कृृष्णदत्त ने बताया आग पर काबू पा लिया गया है। वन विभाग के कर्मचारी जंगलोें में लगी आग को बुझाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में लग रही आग
चित्रकूट। खेत खलिहानों में भी आग लगने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को पहाड़ी विकास खंड के बछरन ग्राम पंचायत के पचोखर गांव में एक खेत में आग लग गई। मानिकपुर क्षेत्र के छेछरिया गांव के एक खेत में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने दोनों स्थानों पर पहंच कर आग पर काबू पाया।

आग से गेहूं की फसल जली
भौरी। रैपुरा थाना अंतर्गत देउंधा ग्राम पंचायत के खोर के पुरवा में अज्ञात कारणों के चलते खेत में कटी पड़ी चार बीघा की फसल जल गई। किसान राजेश मिश्रा पुत्र लक्ष्मीनारायण ने बताया कि गेहूं की फसल तैयार होने पर उसकी कटाई कर खेत में ही रख दी थी। शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारण के चलते उसमें आग लग गई। घटना के वक्त परिवार सभी सदस्य घर में थे। आसपास के खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed