फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Fire in electric shop burnt goods worth 14 lakhs

इलेक्ट्रिक की दुकान में आग, 14 लाख का नुकसान

Sat, 18 Jun 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Fire in electric shop burnt goods worth 14 lakhs
फोटो-2- शंकर बाजार की इलेरक्ट्रिनिक की दुकान में लगी आग । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। शहर के शंकर बाजार स्थित एक इलेक्ट्रिक की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने चार घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से लगभग 14 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

शंकर बाजार निवासी सत्यनारायण शुक्ला की बाबा इलेक्ट्रिक की दुकान है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को बाजार बंदी के चलते दुकान नहीं खोली थी। रात लगभग 8 बजे पड़ोसियों ने बताया कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। इस पर वह दुकान पहुंचे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल की टीमों ने लगभग चार घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी होने पर व्यापारी नेता शानू गुप्ता, कांग्रेसी नेता भोला नामदेव आदि ने प्रशासन से दुकानदार की मदद की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार सत्यनारायण शुक्ला ने सदर एसडीएम पूजा यादव को दिए पत्र में बताया कि आग से 10 प्रिज, 15 कूलर, 25 टीवी, 10 एसी, 40 इनवर्टर आदि जल गए हैं। लगभग 14 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed