फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Fire broke out in the engine of a private bus

Chitrakoot News: प्राइवेट बस के इंजन में लगी आग

Sat, 07 Oct 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 07 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the engine of a private bus
मानिकपुर(चित्रकूट) । राजापुर से मानिकपुर की ओर जा रही यात्रियों से भरी प्राइवेट बस के इंजन में आग लग गई। यह देखते ही यात्री बस से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना से लगभग एक घंटे तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को राजापुर से मानिकपुर की ओर सवारियों से भरी प्राइवेट बस के इंजन में काली घाटी स्थित विनय नगर इको पार्क के सामने आग लग गई। चालक ने तत्काल बस रोक दी। धुएं व आग के बीच किसी तरह यात्रियों ने अपनी जान बचाई। इसी बीच पार्क के पास बैठे लोगों ने आगे बढ़कर बस के पास पहुंचे और डीजल पाइप काटकर आग को बुझाया।
विज्ञापन

यात्रियों को दूसरी बस से सुरक्षित मानिकपुर पहुंचाया गया। घटना की जानकारी होते ही एसडीएम रामजन्म यादव, मानिकपुर थाना प्रभारी रीता सिंह, चौकी प्रभारी सरैंया हारुन रसीद खान पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed