फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Fire broke out in a moving car, driver burnt to death

Chitrakoot News: चलती कार में लगी आग, चालक झुलसा

Mon, 16 Oct 2023 12:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 16 Oct 2023 12:04 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a moving car, driver burnt to death
चित्रकूट। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रैपुरा थाना क्षेत्र के बांधी गांव के पास चलती कार में आग लगने से चालक झुलस गया। वाहन में बैठे सहयात्री ने किसी तरह बाहर निकल कर जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। पूरी कार बुरी तरह से जल चुकी थी। चालक को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मुख्यालय के शंकरगंज निवासी शिवम चतुर्वेदी (28) ने बताया कि शनिवार की देर रात कार से इलाज कराने प्रयागराज जा रहा था। उसके साथ दोस्त दिनेश शुक्ला भी था। बताया कि जैसे ही वह रैपुरा थानांतर्गत बांधी गांव के पास पहुंचे तो अचानक उसकी कार से धुआं उठने लगा। जब तक वे कुछ समझते आग की लपटें उठने लगीं। इस पर किसी तरह कार रोककर वे लोग बाहर निकले। पुलिस और दमकल को सूचना दी गई।
विज्ञापन

दमकल पहुंची और जब तक आग पर काबू पाया जाता, कार बुरी तरह से जल चुकी थी। शिवम का हाथ भी झुलस गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा। आशंका जताई जा रही है कि आग लगने की वजह शार्ट सर्किट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed