फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   fire,Blanket,chitrakoot news,extinguish,wrapping

चित्रकूट: जिला अस्पताल में फायर बिग्रेड कर्मी ने बताए सिलेंडर में आग लगने पर निपटने के तरीके

Sat, 27 Feb 2021 05:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 27 Feb 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
fire,Blanket,chitrakoot news,extinguish,wrapping
जिला अस्पताल में सिलेंडर में आग लगने पर इससे निपटने के तरीके बताते फायर बिग्रेड कर्मी। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट में गैस सिलिंडर में लगने वाली आग को बुझाने के लिए गीला कंबल, बोरे या झटके साथ पानी डालें। यह बात शनिवार को जिला अस्पताल में फायर बिग्रेड कर्मियों को प्रशिक्षण देते हुए एफएफओ अभिषेक ने कही।
विज्ञापन


शुक्रवार को फायर बिग्रेड की टीम जिला चिकित्सालय पहुंची। यहां आयोजित गोष्ठी में एफएसओ ने बताया कि आग पांच प्रकार की होती है। जिसमें पहला ठोस पदार्थों में लकड़ी, दूसरा द्रव पदार्थों में पेट्रोल, केरोसिन, तीसरा गैस सिलिंडर, चौथा मेंटल व पांचवां इलेक्ट्रिक की आग होती है।
विज्ञापन


हर आग को बुझाने का तरीका अलग है। लकड़ी या कोयला से लगी आग को बुझाने के लिए तेजी से पानी डालना चाहिए। पेट्रोल व केरोसिन की आग में पानी के स्थान पर साबुन व निरमा के झाग वाला पानी प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस सिलिंडर में आग लगने पर गीला कंबल तेजी से मार कर या लपेट कर आग को बुझाया जाता है। इस मौके पर फायर बिग्रेड के हवलदार चंद्र प्रकाश, प्रमोद कुमार, सीएमएस डॉ.आरके गुप्ता, फार्मासिस्ट अशोक सिंह, धीरेंद्र, ठाकुर दीन, योगेश, सुरेश, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed