{"_id":"5f89d7538ebc3e9bce614048","slug":"fir-orders-against-seven-including-police-station-in-charge-chitrakutt-news-knp588901049","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: थाना प्रभारी समेत सात के खिलाफ एफआईआर के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: थाना प्रभारी समेत सात के खिलाफ एफआईआर के आदेश
विज्ञापन
चित्रकूट। अपर सत्र न्यायाधीश ने बहिलपुरवा थाना प्रभारी व तीन नामजद आरोपियों समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिेए हैं।
शुक्रवार को अधिवक्ता जगदीश सिंह बुंदेला ने बताया कि 22 अगस्त की रात को बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। 23 अगस्त को परिजनों ने इसकी सूचना बहिलपुरवा थाने में दी थी।
उसी दिन सुबह किशोरी का शव गांव के बाहर एक पेड़ से फांसी पर लटकता मिला था। इस पर किशोरी के पिता ने गांव के ही सोनू पुत्र मैकू लाल, लवकुश पुत्र मुन्ना, लाल चंद्र पुत्र फूलचंद्र व तीन अज्ञात लोगों पर दुष्कर्म के बाद पुत्री की हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया था।
पीड़ित ने इस मामले की बहिलपुरवा थाने में तहरीर दी थी, लेकिन थाना प्रभारी पंकज पांडेय व अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे डांटकर भगा दिया था। इसके चलते उसने अपर सत्र न्यायाधीश को प्रार्थना पत्र दिया था। अपर जिला जज प्रदीप कुमार मिश्रा ने प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए थाना प्रभारी समेत अन्य सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।