{"_id":"61cb5d694e167c653339d4bc","slug":"fir-against-8-including-bjp-leader-in-house-purchase-and-sale-case-chitrakoot-news-knp672270955","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान क्रय विक्रय मामले में भाजपा नेता समेत 8 के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान क्रय विक्रय मामले में भाजपा नेता समेत 8 के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
चित्रकूट। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने भाजपा नेता समेत आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी मुकदमा मकान खरीदने में धोखाधड़ी का है। वादी का आरोप है कि पैतृक मकान को बेचने में सभी वारिसों की सहमति नहीं ली गई। सात आरोपी वादी के पारिवारिक सदस्य हैं।
भैरोंपागा के मूल निवासी रवींद्र श्रीवास्तव गाजियाबाद में रहते हैं। रवींद्र के मुताबिक पैतृक घर के 12 वारिस थे। इसमें आठ वारिसों ने भाजपा नेता जगदीश गौतम के साथ मिलकर वर्ष 2013 में मकान बेच दिया। इसमें चार वारिसों की रजामंदी नहीं ली गई।
जानकारी होने पर रवींद्र ने चित्रकूट आकर क्रेता और विक्रेताओं से आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने अदालत में याचिका डाली। सुनवाई के बाद सीजेएम ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश दिया है। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बृजेंद्र श्रीवास्तव, अनुपम राज, अविरल श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव निवासीगण लखनऊ, सुनील कुमार श्रीवास्तव, समीर श्रीवास्तव निवासी कानपुर, वीरेंद्र कुमार सिन्हा निवासी प्रयागराज व भाजपा नेता जगदीश गौतम निवासी मिशन रोड चित्रकूट के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सात आरोपी वादी के परिवार के सदस्य हैं। विवेचना अधिकारी ने मंगलवार को रवींद्र श्रीवास्तव से प्रथम बयान दर्ज किए। उधर आरोपी जगदीश ने कहा कि वादी व विक्रेताओं का पारिवारिक विवाद है। उन्होंने वैधानिक तरीके से भूमि खरीदी है। इस विवाद से उनका कोई लेना-देना नहीं है।