{"_id":"3997d947a04c70c6af9538aa13368942","slug":"fertilizer-water-and-electricity-to-the-farmers-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद, पानी और बिजली के लिए किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद, पानी और बिजली के लिए किसान परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Mon, 29 Dec 2014 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा है कि बुंदेलखंड का किसान बिजली, पानी और खाद के लिए परेशान हैं। किसान हितैषी होने का दावा करने वाली प्रदेश सरकार की असलियत का पता चल गया है। किसानों की दिक्कतों को लेकर पार्टी ने आंदोलन की धमकी दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उन्होंने बुंदेलखंड का दौरा करने के बाद इस नतीजे पर निकले है कि पूरे बुंदेलखंड का किसान पानी, बिजली और खाद के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहा है।
विज्ञापन
गेहूं की फसल को सींचने के लिए पानी तक नहीं मिल रहा। सोसाइटी में खाद नहीं होने से किसान खुले बाजार से ब्लैक में खाद खरीद कर काम चला रहा है।
नहरों को पूरी क्षमता से चलाने, ग्रामीण इलाकों को 18 घंटे बिजली, पर्याप्त खाद, सिंचाई आदि की मांगों को लेकर कई बार जिम्मेदारों से कहा गया पर सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि धान खरीद केंद्रों में किसानों के माध्यम से नहीं बल्कि दलालों के माध्यम से धान खरीदा जा रहा है। ऐसे में उनको पर्याप्त और सही दाम नहीं मिल पा रहे हैं।