फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Father sold his newborn for 10 thousand rupees and fabricated the story of kidnapping

Chitrakoot News: नवजात को 10 हजार रुपये में बेच पिता ने गढ़ी अपहरण की कहानी

Tue, 15 Oct 2024 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Father sold his newborn for 10 thousand rupees and fabricated the story of kidnapping
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। एसओजी और मारकुंडी थाना पुलिस की टीम ने सोमवार को पिता द्वारा 10 हजार रुपए में नवजात बच्ची को बेचकर उसके अपहरण की झूठी सनसनी खेज कहानी का पर्दाफाश किया है।
पुलिस ने बच्ची को खोजने के साथ ही खरीद-फरोख्त में शामिल आशा बहू समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बच्ची को बेचने के आरोपी पिता की तलाश जारी है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार व बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन


एसपी अरुण कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि घटना में शामिल कौशांबी के मूरतगंज थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर संदीपन घाट निवासी अमित पटेल, संतोष कुमार और मलाकनगर थाना चरवा निवासी सुधीर सिंह उर्फ डॉक्टर, प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी जसवंत प्रजापति और गोपीपुर मारकुंडी निवासी आशा कार्यकर्ता गुड्डू देवी को कौशांबी के मूरतगंज स्थित अनामिका अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त कार के मालिक संतोष कुमार ने पूछताछ में बताया कि कार उसका परिचित अमित पटेल लेकर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में अमित ने बताया कि उसके साथ गाड़ी में अनामिका अस्पताल मूरतगंज की देखरेख करने वाले सुधीर सिंह थे। उनका मित्र जसवंत प्रजापति प्रयागराज से बाइक से मानिकपुर आया था। आशा कार्यकर्ता गुड्डू देवी को साथ लेकर वे टिकरिया रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां नवजात बच्ची को उसके पिता से 10 हजार रुपये में खरीदा। बताया कि आरोपियों के पास से चार दिन की नवजात बच्ची को छुड़ा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed