फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Fast on demand of releasing water in canals

Chitrakoot News: नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग पर अनशन

Tue, 14 Nov 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 14 Nov 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Fast on demand of releasing water in canals
राजापुर(चित्रकूट)। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने तहसील परिसर राजापुर में क्रमिक अनशन शुरू किया। लगभग चार घंटे तक चले अनशन की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी प्रमोद झा व अधिशासी अभियंता सिंचाई आशुतोष कुमार धरना स्थल पहुंचकर किसानों से विस्तृत चर्चा करते हुए किसानों का धरना समाप्त करा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह भाकियू तहसील अध्यक्ष राजकिशोर की अगुवाई में भाकियू पदाधिकारियों ने अनशन शुरु किया। किसानों ने नहरों में पानी न होने, अन्ना मवेशियों को गोशालाओं में बांधकर न रखने और बिजली कटौती की मांगों को लेकर अनशन पर बैठे रहे। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम व सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता अनशन स्थल पहुंचे। उन्होंने किसान नेताओं की मांगों को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने फोन पर अधीनस्थों को नहरों में पानी छोड़े जाने का आदेश दिया। बरुआ, पैसुनी व चिल्ली राकस पंप कैनाल में छोड़े जाने का आदेश दिया। इसके बाद अनशन समाप्त हुआ। इस मौके पर मंडल सचिव उदय नारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष शिव दयाल सिंह बघेल, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह, बीरेंद्र सिंह, राममूरत नामदेव, हरगोविंद सिंह, अर्जुन सिंह आदि किसान मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed