{"_id":"623cc2903f794c58b77dd1da","slug":"farmers-worried-about-change-in-weather-chitrakoot-news-knp6873147129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम में बदलाव से किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम में बदलाव से किसान चिंतित
विज्ञापन
मौसम बिगड़ा तो मड़ाई कार्य में किसानों ने तेजी दिखाई। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। मौसम में अचानक बदलाव होने से किसानों को रबी की तैयार फसल बचाने को लेकर चिंता सताने लगी है। उन्हें डर सता रहा है कि कहीं यदि बारिश हो गई तो किए कराए पर पानी फिर जाएगा और साल भर की मेहनत बर्बाद हो जाएगी।
गुरुवार को मौसम में अचानक बदलाव हो गया है। बदली छाने से किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। किसान महेश प्रसाद ने बताया कि इस साल सरसों व गेहूं की फसल तैयार हो गई है। कई किसानों ने तो फसल काटना शुरू कर दिया है।
बदली छाने से उनको चिंता सताने लगी है कि यदि बारिश हो गई तो खेतों में तैयार फसल खराब हो जाएगी। जिससे जो फसल पक गई है उसको काटने में किसान परिवार सहित जुट गया है। कुछ किसानों ने तो गेहूं काटने के साथ ही मड़ाई कार्य भी शुरू कर दिया है।