फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmers were encouraged to produce more crops

Chitrakoot News: किसानों को ज्यादा फसल पैदा करने के लिए किया प्रोत्साहित

Mon, 16 Jun 2025 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Farmers were encouraged to produce more crops
चित्रकूट। टिकाऊ कृषि विकास के लिए समेकित तकनीकी एवं ग्रामीण कृषक क्रेता-विक्रेता सम्मेलन सोमवार को उद्यमिता विद्यापीठ के लोहिया सभागार में आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने किसानों को ज्यादा फसल पैदा के लिए प्रोत्साहित किया। छह पद्मश्री किसानों को अतिथियों एवं दीनदयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. एमएल जाट ने कहा कि बाजार के बगैर किसानों को फसल का उचित मूल्य मिलना संभव नहीं है। आईसीएआर के कृषि उप महानिदेशक डॉ. राजवीर सिंह ने कहा कि क्रेता एवं विक्रेता आपसी सामंजस्य बनाकर फसलों के अच्छे दाम प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

दीनदयाल शोध संस्थान के प्रधान सचिव अतुल जैन, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के कुलपति डॉ. एके सिंह, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय इंफाल के कुलपति डॉ. अनुपम मिश्रा, विंध्याचल एफपीओ ग्वालियर के निदेशक देवेंद्र सिंह भदौरिया ने भी किसानों को जानकारी दी। दीनदयाल शोध संस्थान के कोषाध्यक्ष वसंत पंडित, सचिव राजेश महाजन सहित देश भर की विविध संस्थानों से सीनियर साइंटिस्ट एवं कृषि उत्पादों के क्रेता विक्रेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed